देश

असम उपचुनाव: भाजपा ने नागांव से देबाशीष शर्मा पर लगाया दांव, प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

Assam Bypolls: भाजपा ने शुक्रवार को असम की नागांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। दरअसल, यह सीट प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

Image

भाजपा ने नौगांव से उम्मीदवार का किया ऐलान (फाइल फोटो)

Assam Bypolls: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को असम की नागांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने नागांव उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा पर दांव लगाया है, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।

कब होगा उपचुनाव

नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान डाले जाएंगे, जबकि मतों की गणना 9 अक्टूबर को होगी।

भाजपा की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी ने अगामी उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा के नाम को भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मंजूरी प्रदान की है।

कौन हैं देबाशीष शर्मा?

देबाशीष शर्मा नागांव के पूर्व जिला आयुक्त हैं और उन्होंने 9 सितंबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 23 फरवरी, 1967 को जन्मे देबाशीष शर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी हैं, जो असम-मेघालय कैडर में तैनात थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद देबाशीष शर्मा ने कहा था कि वह लोगों की बेहतर सेवा करने के लिए एक मंच चाहते थे। हालांकि, जब उनसे टिकट के बारे पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि यह फैसला पार्टी द्वारा लिया जाएगा। मैं उम्मीदवार बनूंगा या नहीं, यह पार्टी पर निर्भर करता है। मैं तो सिर्फ एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में शामिल हुआ हूं।

नागांव सीट पर क्यों हो रहे चुनाव?

नागांव सीट प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जिन्होंने 2024 में कांग्रेस के टिकट पर नागांव से जीत हासिल की थी। हालांकि, बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में दिसपुर से अपनी किस्मत आजमाई, जहां उन्हें कामयाबी भी मिली।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 14 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आशुतोष रांका, सौरव दास जाएंगे तिहाड़, 5 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा गया...अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो आ रहे भारत, पंजाब में मादक पदार्थ विरोधी कार्यकर्ता का हत्यारा पकड़ा गया

सौरव दास, आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने का आरोप, भेजे जाएंगे तिहाड़ जेल

सौरव दास, आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने का आरोप, भेजे जाएंगे तिहाड़ जेल

पराली जलाने से रोकने के लिए क्या है सरकार का प्लान, किन 5 राज्यों को दिए 'मिशन मोड' में काम करने के निर्देश?

पराली जलाने से रोकने के लिए क्या है सरकार का प्लान, किन 5 राज्यों को दिए 'मिशन मोड' में काम करने के निर्देश?

मॉडल श्रद्धा दुबे पर कसा पुलिस का शिकंजा, सभी एयरपोर्ट पर भेजी गई तस्वीर, कॉल डिटेल से पुलिस को मिले अहम साक्ष्य

मॉडल श्रद्धा दुबे पर कसा पुलिस का शिकंजा, सभी एयरपोर्ट पर भेजी गई तस्वीर, कॉल डिटेल से पुलिस को मिले अहम साक्ष्य

कोई नहीं तोड़ सकता इनका हौसला...शिंदे-रांका-दास की हिरासत वाली तस्वीर शेयर करके बोले अभिजीत दीपके

कोई नहीं तोड़ सकता इनका हौसला...शिंदे-रांका-दास की हिरासत वाली तस्वीर शेयर करके बोले अभिजीत दीपके