एजुकेशन

MNNIT ने बनाया प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, बी.टेक कंप्यूटर साइंस के छात्र को मिला 96 लाख का पैकेज

MNNIT placement record : मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी MNNIT प्रयागराज के कैंपस प्लेसमेंट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। संस्थान के 2026 के प्लेसमेंट आंकड़ों में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग यानी CSE के एक छात्र को 96 लाख रुपये से ज्यादा का सालाना पैकेज मिला है।

Image

CSE छात्र को 96 लाख से ज्यादा का पैकेज, जानें औसत सैलरी और प्लेसमेंट रेट

MNNIT placement record : बीटेक करने वाले छात्रों के लिए मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी MNNIT प्रयागराज के कैंपस प्लेसमेंट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। संस्थान के 2026 के प्लेसमेंट आंकड़ों में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग यानी CSE के एक छात्र को 96 लाख रुपये से ज्यादा का सालाना पैकेज मिला है। हालांकि प्लेसमेंट प्रतिशत के मामले में इस बार CSE से आगे सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच रही है। MNNIT की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 2026 के BTech प्लेसमेंट सीजन में कुल 924 योग्य छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें से 814 छात्रों को नौकरी मिली, जबकि छात्रों को कुल 1,094 जॉब ऑफर प्राप्त हुए। इस तरह संस्थान का ओवरऑल प्लेसमेंट रेट 88.1 प्रतिशत रहा।

कंप्यूटर साइंस को हाईएस्ट प्लेसमेंट

पैकेज की बात करें तो CSE का दबदबा कायम रहा। संस्थान का सबसे बड़ा पैकेज 96 लाख रुपये से अधिक सालाना रहा और यह ऑफर कंप्यूटर साइंस के छात्र को मिला। वहीं CSE छात्रों का औसत पैकेज 27.01 लाख रुपये सालाना दर्ज किया गया। दूसरी तरफ सिविल इंजीनियरिंग का औसत CTC करीब 8.25 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा।

सिविल इंजीनियरिंग ने चौंकाया

सिविल इंजीनियरिंग ने इस बार चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। सिविल इंजीनियरिंग के कुल 60 योग्य छात्रों में से 57 को प्लेसमेंट मिला। यानी इस ब्रांच का प्लेसमेंट रेट 95 प्रतिशत रहा। वहीं CSE के 355 योग्य छात्रों में से 323 छात्रों को नौकरी मिली और इसका प्लेसमेंट प्रतिशत 91 फीसदी रहा। इस तरह प्लेसमेंट सफलता दर में सिविल इंजीनियरिंग ने CSE को करीब चार प्रतिशत पीछे छोड़ दिया।

पिछले साल कैसा रहा था प्लेसमेंट

पिछले साल यानी 2025 के आंकड़ों से तुलना करें तो इस बार तस्वीर काफी बदली हुई है। 2025 में CSE का प्लेसमेंट रेट 96.75 प्रतिशत था, जबकि सिविल इंजीनियरिंग का प्लेसमेंट केवल 57.5 प्रतिशत रहा था। ऐसे में 2026 में सिविल इंजीनियरिंग का 95 प्रतिशत प्लेसमेंट रेट बड़ी वापसी माना जा रहा है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article