देश

युद्ध के बीच भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर इंडिया आएंगे LPG से भरे 2 जहाज

US Iran War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर आई है। ईरान ने दो भारतीय एलपीजी कैरियर जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से गुजरने की अनुमति दे दी है। इससे भारत में संभावित कुकिंग गैस संकट को कुछ हद तक कम करने में मदद मिल सकती है। वहीं सऊदी अरब का कच्चा तेल लेकर एक टैंकर भी भारत पहुंचने वाला है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Image

ईरान ने दो भारतीय एलपीजी कैरियर जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी।

Photo : ANI

US Iran War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक ईरान ने दो एलपीजी टैंकर को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ले जाने की इजाजत दे दी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, दो भारतीय ध्वज वाले LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) कैरियर जहाजों को से गुजरने की इजाजत दे दी है।

कुकिंग गैस संकट से कुछ हद तक मिलेगी राहत

इस फैसले से भारत में चल रहे संभावित कुकिंग गैस संकट को कुछ हद तक कम करने में मदद मिल सकती है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल और गैस व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है।

इसी बीच एक और अच्छी खबर यह है कि सऊदी अरब का कच्चा तेल लेकर एक टैंकर भारत पहुंचने वाला है। सूत्रों और लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस (Lloyd's List Intelligence) के शिपिंग डेटा के अनुसार यह क्रूड ऑयल टैंकर करीब 1 मार्च के आसपास होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरकर भारत की ओर रवाना हुआ था और शनिवार तक भारतीय बंदरगाह पर पहुंच सकता है।

भारत को तेल की आवाजाही के लिए मिल सकता है रास्ता: ईरान के राजदूत

शुक्रवार को भारत में ईरान के राजदूत मुहम्मद फतही ने संकेत दिया कि भारत को दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की आवाजाही के लिए सुरक्षित रास्ता मिल सकता है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत ईरान का दोस्ताना देश है, इसलिए भारतीय जहाजों के इस समुद्री मार्ग से गुजरने को लेकर जल्द ही सकारात्मक स्थिति सामने आ सकती है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!