देश

Indore Water Contamination: दूषित पानी से मौतों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 11 लोगों की मौत; आज हाईकोर्ट में भी सुनवाई

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में जहरीला पानी पीने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बात की पुष्टि स्थानीय पार्षद कमल वाघेला ने की है। वहीं, कई अन्य लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।

Image

इंदौर में दूषित पानी पीने की वजह से अब तक 10 लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

Indore Water Contamination Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी पीने की वजह से 10 लोगों की जान जा चुकी है। पार्षद कमल वाघेला ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, कई लोगों का इलाज जारी है।

पानी की जांच रिपोर्ट आई सामने

वहीं, पानी को लेकर गंभीर खुलासा हुआ है। पानी की जांच रिपोर्ट में कई खतरनाक बैक्टीरिया पाए गए हैं, जिससे इलाके में स्वास्थ्य संकट की आशंका बढ़ गई है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार सैंपलों में फीकल कॉलीफॉर्म, ई-कोलाई और क्लेसबेला जैसे बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है, जो उल्टी, दस्त और पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

मृतकों के नाम

1- गोमती रावत 50 साल

2- उर्मिला यादव 69

3- ताराबाई 70 वर्ष

4- उमा कोरी 32 साल

5- सीमा प्रजापत 50 साल

6- मंजुला 60

7- नंदलाल पाल 75

8- संतोष बिलौलिया 27 वर्ष

9- अभियान उम्र 6 महीने

10- अरविंद लिखर

11 गीता बाई

सैंपलों में विब्रियो कोलेरी जैसे तत्व भी मिले

जानकारी के मुताबिक कुछ सैंपलों में विब्रियो कोलेरी जैसे तत्व भी मिले हैं। यह वही बैक्टीरिया है, जो हैजा जैसी गंभीर बीमारी में पाया जाता है। इन खुलासों के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। अब तक कुल 80 पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से कुछ की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार बाकी सैंपलों की विस्तृत लैब रिपोर्ट आने में 1 से 2 दिन का समय लग सकता है। पूरी रिपोर्ट सामने आने के बाद स्थिति की गंभीरता का सही आकलन किया जा सकेगा।

फिलहाल, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दूषित पानी के सेवन से संक्रमण तेजी से फैल सकता है। ऐसे में स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और पानी को उबालकर या फिल्टर कर उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन की ओर से भी हालात पर नजर रखी जा रही है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।

इससे पहले अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि लीकेज के कारण पेयजल की पाइपलाइन में ड्रेनेज का गंदा पानी मिलने के कारण भागीरथपुरा में उल्टी-दस्त का प्रकोप फैला।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article