देश

कोहरे का कहर! दिल्ली NCR समेत उत्तर और पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, जानें इंडिगो की एडवाइजरी

दिल्ली–एनसीआर समेत उत्तर और पूर्वी भारत में छाए घने कोहरे ने जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात को भी प्रभावित किया है। कम दृश्यता के चलते कई उड़ानों के संचालन में दिक्कतें सामने आ रही हैं। इसी को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Image

घने कोहरे के कारण इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की (फोटो: PTI)

Photo : PTI

IndiGo Latest Advisory: घने कोहरे की चपेट में दिल्ली–एनसीआर के साथ-साथ उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्से आ गए हैं, जिससे दृश्यता काफी घट गई है। इसका असर सीधे तौर पर विमान परिचालन पर देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने शुक्रवार को यात्रियों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

एयरलाइन ने बताया है कि कम दृश्यता के कारण कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है और देरी या रद्द होने की संभावना भी बनी हुई है। इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। साथ ही यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि कोहरे के कारण सड़क यातायात धीमा होने की आशंका को देखते हुए पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचें।

मोबाइल नंबर और ई-मेल पर जानकारी

एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित होंगी, उन्हें उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर या ई-मेल के जरिए लगातार जानकारी दी जाती रहेगी। मौसम के कारण यदि किसी फ्लाइट में देरी होती है या वह प्रभावित होती है, तो ऐसी स्थिति में यात्री दूसरी उपलब्ध उड़ान चुन सकते हैं या टिकट की राशि वापस लेने का विकल्प भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इंडिगो की मौसम की परिस्थितियों पर नजर

इंडिगो ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसकी टीम मौसम की परिस्थितियों पर लगातार नजर रखे हुए है और जैसे ही दृश्यता बेहतर होगी, उड़ानों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। एयरलाइन ने यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है, इसलिए मौसम से जुड़े सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई जानकारी में इंडिगो ने बताया कि दिल्ली सहित उत्तर और पूर्वी भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके चलते दृश्यता कम हो गई है और उड़ानों के संचालन पर असर पड़ रहा है। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें, क्योंकि कम दृश्यता की वजह से सड़क यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील

एयरलाइन ने यह भी कहा कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित होंगी, उन्हें उनके पंजीकृत संपर्क विवरण पर समय-समय पर अपडेट दिए जाते रहेंगे। यदि किसी यात्री की फ्लाइट में बदलाव या देरी होती है, तो वे वैकल्पिक उड़ान का चयन कर सकते हैं या रिफंड का विकल्प भी अपना सकते हैं। इंडिगो ने आगे बताया कि उसकी टीमें लगातार मौसम और हालात पर नजर बनाए हुए हैं और दृश्यता में सुधार होते ही उड़ानों को सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। साथ ही यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

(इनपुट- आईएएनएस)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article