देश

मुंबई से मस्कट और जेद्दाह जाने वाले दो इंडिगो विमानों को बम की धमकी, खाड़ी में उतारा गया

एयर इंडिया के विमान को धमकी के बाद अब खाड़ी देशों की ओर जाने वाले दो इंडिगो विमानों को भी बम की धमकी मिली है। विमानों को खाड़ी क्षेत्र में उतारा गया है और जांच जारी है।

Image

इंडिगो विमानों को बम की धमकी (फाइल फोटो )

IndiGo flights Bomb Threat: एयर इंडिया के विमान को धमकी के बाद अब खाड़ी देशों की ओर जाने वाले दो इंडिगो विमानों को भी बम की धमकी मिली है। मुंबई से मस्कट जाने वाले विमान 6E 1275 में बम होने की धमकी मिली है। इंडिगो प्रवक्ता ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार, विमान को एक अलग खाड़ी में ले जाया गया और प्रक्रिया का पालन करते हुए जरूरी सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई।

वहीं, मुंबई से जेद्दा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 56 को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। प्रोटोकॉल के अनुसार, विमान को एक अलग खाड़ी में ले जाया गया और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जूरीर सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई।

बता दें कि हाल ही में कई हवाई अड्डों को बम धमकियां मिली हैं, जो अफवाह निकलीं। इससे पहले 5 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की धमकी वाला ईमेल मिला था जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मेल भेजने वाले ने देश के अन्य हवाईअड्डों को भी उड़ाने की धमकी दी थी। इसी तरह, 5 अक्टूबर को वडोदरा हवाई अड्डे को ई-मेल से बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद गहन तलाशी का आदेश दिया गया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article