देश

Video: जय श्री राम का जिक्र, जगलिंग कैच और ट्रॉफी की कहानी... हरमन ब्रिगेड ने PM मोदी से क्या-क्या की बात?

PM Modi Meets Team India: महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। PM ने टीम को जीत के लिए बधाई दी। ​​​कप्तान हरमनप्रीत कौर ने याद किया कि 2017 में भी टीम ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी, लेकिन तब उनके पास ट्रॉफी नहीं थी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'इस बार हम ट्रॉफी के साथ मिले हैं, और हम चाहते हैं कि आगे भी बार-बार ऐसे मौके आएं।'

Image

पीएम मोदी ने महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से मुलाकात की।(फोटो सोर्स: PM Modi X handle)

Photo : Twitter

PM Modi Meets Team India: महिला वर्ल्ड कर विजेता टीम इंडिया से पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुलाकात की। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। इसी बीच इस मुलाकात की टीजर जारी कर दी गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी खिलाड़ियों से फाइन मच से जुड़े कुछ सवाल पूछ रहे हैं।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने याद किया कि 2017 में भी टीम ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी, लेकिन तब उनके पास ट्रॉफी नहीं थी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'इस बार हम ट्रॉफी के साथ मिले हैं, और हम चाहते हैं कि आगे भी बार-बार ऐसे मौके आएं।' उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, "PM ने सभी को मोटिवेट किया। वे हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।"

वहीं, पीएम मोदी ने दीप्ति शर्मा से उनके हनुमान टैटू को लेकर सवाल पूछा। क्रांति गौड़ ने इस दौरान पीएम को बताया कि उनका भाई पीएम के फैन है, जिस पर पीएम मोदी ने उन्हें मिलने के लिए आमंत्रित किया।

पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दिया स्पेशल टास्क

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने टीम इंडिया की खालिड़यों को एक टास्क भी दिया। पीएम ने चैंपियन खिलाड़ियों से देशभर में खासकर लड़कियों के लिए फिट इंडिया के संदेश को आगे बढ़ाने को कहा। उन्होंने मोटापे की बढ़ती समस्या पर चर्चा की और फिट रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनसे अपने स्कूलों में जाने और वहां युवा दिमागों को प्रेरित करने के लिए भी कहा।

बता दें कि फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 2 नवंबर को DY पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर विमेंस वर्ल्ड कप जीता था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article