देश

Indian Railways के इन कर्मचारियों की सैलरी में इजाफे के लिए हुआ नया प्रावधान

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 10:08 PM IST

Indian Railways IRCTC Latest News in Hindi: उन्होंने कहा, “गैर कार्यकारी ग्रेड में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए चार साल में स्तर -8 से पदोन्नति पाकर स्तर 9 तक पहुंचने को लेकर प्रावधान किया गया है।”

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : IANS

Indian Railways IRCTC Latest News in Hindi: भारतीय रेलवे ने एक नया प्रावधान लागू किया है। इसके तहत रेलवे के सुपरवाइजरी कैडर को ग्रुप ‘ए’ अधिकारियों के बराबर उच्च वेतनमान तक पहुंचने का मौका मिलेगा। इससे रेलवे के करीब 80 हजार कर्मचारियों को वेतन में वृद्धि का अवसर मिलेगा, जो वेतन में ठहराव का सामना कर रहे हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को नए प्रावधान की घोषणा करते हुए कहा कि रेलवे के लेवल-7 में सुपरवाइजरी कैडर के वेतनमान में ठहराव था और उनकी पदोन्नति की गुंजाइश न के बराबर थी।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पिछले 16 वर्ष से सुपरवाइजर कैडर के वेतमान में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी। पदोन्नति का एकमात्र रास्ता ग्रुप 'बी' की परीक्षा देकर चयनित होना था। अब स्तर 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए 7 से स्तर 8 पर जाने को लेकर प्रावधान किया गया है।”

उन्होंने कहा, “गैर कार्यकारी ग्रेड में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए चार साल में स्तर -8 से पदोन्नति पाकर स्तर 9 तक पहुंचने को लेकर प्रावधान किया गया है।”

इस कदम से सुपरवाइजर श्रेणी के 40,000 कर्मचारियों जैसे स्टेशन मास्टर, टिकट चेकर, यातायात निरीक्षकों को लाभ होने की उम्मीद है। वेतनमान में बढ़ोतरी का मतलब है कि सभी को औसतन 2,500 रुपये से 4,000 रुपये प्रति माह अतिरिक्त वेतन मिलेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article