देश

भारत ने पाकिस्तान हाई कमीशन के एक कर्मचारी को 'अवांछित व्यक्ति' घोषित कर 24 घंटे में देश छोड़ने का दिया आदेश

भारत सरकार ने मंगलवार को पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक कर्मचारी को Persona Non Grata घोषित करते हुए 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है।

Image

पाक उच्चायोग

भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग (Pakistan High Commission) के एक कर्मचारी को 'अवांछित व्यक्ति' (Persona Non Grata) घोषित कर 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश दिया है, ऐसा कहा जा रहा है कि वह भारत विरोधी साजिशों में लिप्त था । भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी कर्मचारी को भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के अनुरूप गतिविधियों में शामिल होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित किया है।

कर्मचारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी डी अफेयर्स को आज इस आशय का एक डिमार्शे जारी किया गया। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस कर्मचारी की गतिविधिया उनके राजनयिक दर्जे के अनुरूप नहीं पाई गई।

बताते हैं क‍ि द‍िल्‍ली में बैठकर यह शख्‍स ह‍िन्‍दुस्‍तान के ख‍िलाफ साज‍िशें रच रहा था, सूत्रों के अनुसार, वह कर्मचारी दिल्ली में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों और साजिशों में शामिल था। पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात इस पाकिस्तानी कर्मचारी का नाम एहसान उर रहीम बताया गया है उसे ‘अवांछित व्यक्ति’ (PNG) घोषित करते हुए उसे 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!