देश

इंस्टाग्राम पर हुई मोहब्बत, तो लड़के से मिलने पाकिस्तान की यात्रा पर निकली फौजी की बेटी!

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2023, 10:36 AM IST

Jaipur News: इंस्टाग्राम पर लाहौर के एक लड़के से दोस्ती हुआ, जिसका प्यार पाने के लिए एक 17 साल की लड़की पाकिस्तान जा रही थी। फौजी की बेटी बताई जाने वाली इस लड़की को जयपुर एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। जब इससे अधिकारियों ने बात की तो समझ आया कि इसका कितना ब्रेनवॉश किया गया है।

Image

इंस्टाग्राम लवर से मिलने पाकिस्तान जा रही थी नाबालिग। (तस्वीर- Freepik)

Instagram Love Story: पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर के बाद लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो चिंता का विषय बन रहा है। प्यार की ऐसी कहानियों का खुलासा हो रहा है, जिससे हर किसी के होश उड़ जाएंगे। इस बीच एक ताजा मामला जयपुर से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर एक लड़की को लाहौर के लड़के से दोस्ती हो जाती है और फिर वो उसका प्यार पाने के लिए पाकिस्तान जाने का फैसला करती है। क्या है पूरा मामला आपको नीचे समझाते हैं।

सोशल मीडिया पर हो रहा है ब्रेनवॉश

कहा जाता है कि मोहब्बत की कोई हद नहीं होती, तभी शायद प्यार के चक्कर में पड़कर आजकल सरहदें पार करने का दस्तूर बनता जा रहा है। सोशल मीडिया और पबजी जैसे गेम पर किस कदर ब्रेनवॉश किया जा रहा है, इसका एक और उदाहरण जयपुर में देखने को मिला। सीमा हैदर के बाद अंजू नाम की एक महिला फेसबुक लवर से शादी करने पाकिस्तान पहुंच गई। अब एक नाबालिग लड़की अपने इंटाग्राम लवर से मिलने के लिए पाकिस्तान जा रही थी, जिसे जयपुर एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। जब इस लड़की से सवाल पूछे गए, तो उसके जवाब को सुनकर सिक्योरिटी हैरान रह गई।

नाबालिग ने पाकिस्तान का टिकट मांगा

जयपुर एयरपोर्ट पहुंचकर लड़की ने पाकिस्तान का टिकट मांगा, जिसके बाद सभी सन्न रह गए। उसकी उम्र देखकर वहां मौजूद टिकट मास्टर और सिक्योरिटी ने सोचा कि ये मजाक कर रही है। मगर उसने जो कहानी बनाई, उससे ये समझ आ गया कि उसका ब्रेनवॉश हुआ है। इस लड़की को पाकिस्तानी लड़के ने इस बात की ट्रेनिंग दी थी कि एयरपोर्ट पर उसे कैसे बात करनी है। जब शुरुआती सवाल हुआ तो लड़की ने बहाने में कहा कि 'वह तीन साल पहले इस्लामाबाद से भारत आई थी। अपनी बुआ के साथ उसी के घर रहती थी। उसका बुआ से झगड़ा हो गया है, जिसकी वजह से वो वापस पाकिस्तान जाना चाहती है।'

क्यों पाकिस्तान जा रही थी फौजी की बेटी

नाबालिग का ये बहाना सुनकर वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। जब पड़ताल की गई तो ये बात सामने आई कि वह लड़की राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर की रहने वाली है। दावा ये भी किया जा रहा है कि वो एक फौजी की बेटी है। लड़की के मोबाइल फोन से ये खुलासा हुआ है कि वो लाहौर के एक लड़के के संपर्क में थी। करीब एक साल से वो उस लड़के से पाकिस्तानी लड़के से बात कर रही है। ब्रेनवॉश के इस खुलासे के बाद पुलिस इस रैकेट की गहराई से जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article