देश

भारत-म्यांमार सीमा पर भारतीय सेना का बड़ा ऑपरेशन, 10 उग्रवादी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सैनिकों पर संदिग्ध कैडरों द्वारा गोलीबारी की गई, जिस पर उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और एक सुनियोजित जवाबी कार्रवाई की।

Image

भारत-म्यांमार सीमा पर सेना की बड़ी कार्रवाई

Photo : PTI

Army Operation at Indo-Myanmar Border: भारतीय सेना ने भारत-म्यांमार सीमा पर बड़ा ऑपरेशन करते हुए 10 उग्रवादियों को ढेर कर दिया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने ट्वीट करते हुए बताया, भारत-म्यांमार सीमा के पास चंदेल जिले के खेंगजॉय तहसील के न्यू समताल गांव के पास सशस्त्र कैडरों की आवाजाही की खुफिया जानकारी मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए स्पीयर कोर के तहत असम राइफल्स इकाई ने 14 मई 2025 को एक ऑपरेशन शुरू किया।

गोलीबारी में 10 उग्रवादी ढेर

सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सैनिकों पर संदिग्ध कैडरों द्वारा गोलीबारी की गई, जिस पर उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और एक सुनियोजित जवाबी कार्रवाई की। इस गोलीबारी में 10 कैडरों को मार गिराया गया और बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

उग्रवादी संगठनों को लगा झटका

बता दें कि उग्रवादी संगठनों द्वारा भारत-म्यांमार सीमा वाले इलाके में जोलैंड राज्य बनाने का लंबे समय से प्रयास किया जा रहा है। ऐसे संगठनों पर लगाम कसने के लिए बीते दिनों भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया था। सेना और सरकार ने म्यांमार बॉर्डर को पूरी तरह से सील करते हुए फ्री मूवमेंट को खत्म कर दिया। इससे उग्रवादी संगठनों का जोलैंड राज्य बनाने का सपना भी टूट गया। नगा और कुकी जनजातियों द्वारा इसका विरोध भी किया गया था। राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीते दिनों केंद्र सरकार और सेना ने यह फैसला लेते हुए ऐसे संगठनों पर कार्रवाई तेज कर दी थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article