देश

Helicopter Crash : अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, चार की मौत, एक लापता

  • Agency by: टाइम्स नाउ डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2022, 08:53 PM IST

Helicopter Crash : सेना का हेलिकॉप्टर, जिसे एचएएल रुद्र के नाम से भी जाना जाता है, ने निचले सियांग जिले के लिकाबली से उड़ान भरी थी। जिसके कुछ देर बाद ये क्रैश कर गया। एचएएल रुद्र भारतीय सेना के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित एक अटैक हेलीकॉप्टर है।

Image

अरुणाचल में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

Photo : PTI

Helicopter Crash : अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में तुतिंग के पास शुक्रवार सुबह भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर (ALH) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में पांच लोग सवार थे। दुर्घटनास्थल से सेना के चार जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि एक अन्य हेलीकॉप्टर सवार लापता बताए जा रहे हैं।

यह चॉपर सुबह करीब 10.43 बजे हादसे का शिकार हुआ। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सीमा के करीब हुआ है। यहां सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी नहीं है। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में शुक्रवार को एक रक्षा हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सेना के चार जवान शहीद हो गए और पांचवें व्यक्ति की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा, "चीन से लगी सीमा से 35 किलोमीटर दूर घने जंगलों वाले पहाड़ी इलाके में दुर्घटनास्थल से सेना के चार जवानों के शव बरामद किए गए हैं।"

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है और विस्तृत जानकारी का पता लगाया जा रहा है। तेजपुर स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल ए एस वालिया ने कहा कि सेना और वायु सेना द्वारा एक संयुक्त खोज और बचाव अभियान हादसे के तुरंत बाद शुरू किया गया था, जिसमें भारतीय सेना के एक एमआई-17 और दो एएलएच को लगाया गया था। अपर सियांग के पुलिस अधीक्षक जुम्मर बसर ने बताया कि जिला पुलिस ने तलाशी अभियान के लिए एक टीम मौके पर भेजी है।

बता दें कि इस महीने अरुणाचल प्रदेश में सेना के हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की यह दूसरी दुर्घटना है। 5 अक्टूबर को तवांग जिले में एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। रिकॉर्ड के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 1995 से अब तक 13 क्रैश हुई हैं और इनमें 47 लोग मारे गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article