K4 Ballistic Missile: भारत ने अपनी सैन्य क्षमताओं को सुदृढ़ करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में भारतीय नौसेना ने 3,500 किलोमीटर रेंज वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। नौसेना ने यह परीक्षण पहली बार परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिघात से किया।
जद में PAK और चीन
K-15 मिसाइल की रेंज पाकिस्तान के सीमित हिस्सों तक ही थी, लेकिन K-4 बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद पाकिस्तान और चीन का बड़ा हिस्सा भारत की रेंज में आ गया है। इस मिसाइल परीक्षण से दुश्मन देशों की बेचैनी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। यह मिसाइल भारत की नो फर्स्ट यूज़ नीति के तहत अचूक सेकेंड स्ट्राइक क्षमता को और मजबूत करती है।
K-4 मिसाइल की खासियत
- परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम
- परमाणु पनडुब्बियों से दागने की क्षमता
- 3,500 किलोमीटर दूर तक की मारक क्षमता
- सटीकता के साथ लक्ष्य भेदने में कारगर
