देश

'मुश्किल घड़ी में नेपाल के साथ खड़ा है भारत', PM मोदी ने भारी बारिश से मची तबाही पर जताया दुख

Nepal Rains: नेपाल में भारी बारिश से हुई तबाही के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नेपाल में भारी बारिश से हुई जानमाल की हानि और क्षति दुखद है। हम इस मुश्किल वक्त में नेपाल की जनता और सरकार के साथ खड़े हैं। पूर्वी नेपाल के कोशी प्रांत में शनिवार की शाम से लगातार बारिश के कारण कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Nepal Rains: नेपाल में भारी बारिश से हुई तबाही के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना व्यक्त की और एक करीबी पड़ोसी और विश्वसनीय साझेदार के रूप में भारत की भूमिका की पुष्टि की। उन्होंने इस मुश्किल वक्त में नेपाल के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''नेपाल में भारी बारिश से हुई जानमाल की हानि और क्षति दुखद है। हम इस मुश्किल वक्त में नेपाल की जनता और सरकार के साथ खड़े हैं।'' उन्होंने कहा कि एक मित्रवत पड़ोसी और प्रथम प्रतिक्रियादाता के रूप में भारत जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कंधे से कंधा मिलाकर की मदद

भारत ने समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नेपाल की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी जिसमें 2015 का भूकंप भी शामिल है, जिसमें 8,962 लोगों की मौत हुई थी और 21,952 घायल हुए थे और 2020 की बाढ़ में 196 लोग मारे गए थे, जबकि 188 लोग घायल हुए थे। लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक संबंधों के कारण दोनों देशों ने जरूरत पड़ने पर अक्सर एक-दूसरे का साथ दिया है।

सनद रहे कि पूर्वी नेपाल के कोशी प्रांत में शनिवार की शाम से लगातार बारिश के कारण कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ, जिसमें 51 लोगों की मौत हो गई।एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि नेपाल की सेना को बचाव कार्य के लिए तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सेना ने विमान की मदद से घटनास्थल से एक गर्भवती महिला समेत दो घायलों को बाहर निकाला है जिन्हें इलाज के लिए धरान नगरपालिका के अस्पताल में ले जाया गया है।खराब मौसम के कारण बचाव अभियान भी प्रभावित हुआ है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात