मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (बाएं) और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (दाएं) (फाइल फोटो)
Karnataka Politics: कर्नाटक कांग्रेस में एक बार फिर से राजनीतिक परिवर्तन की आवाज उठने लगी है। इस बीच, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने रविवार को बिहार चुनाव के बाद कर्नाटक में कई राजनीतिक बदलावों की भविष्यवाणी की। उन्होंने कांग्रेस के भीतर इस साल के अंत में मुख्यमंत्री बदलने की उठ रही आवाजों का हवाला दिया।
मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता संघर्ष का संकेत देते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर भ्रम की स्थिति है और विधायक नेतृत्व परिवर्तन को लेकर खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ''सिद्दारमैया कुछ जल्दी में लग रहे हैं। अगर आपने दो माह पहले मैसूर में उनके शक्ति प्रदर्शन को देखा होगा... तो मुख्यमंत्री अपनी ताकत दिखा रहे हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक और मंत्री अक्टूबर और नवंबर क्रांति के बारे में खुलकर बोल रहे हैं, न कि भाजपा के बारे में।''
यह भी पढ़ें: 'मतपत्रों से क्यों डरती है भाजपा...', सिद्दारमैया ने उठाए सवाल; कहा- क्या पाषाण युग में वापस चले गए उन्नत देश?
पत्रकारों के साथ बातचीत में विजयेंद्र ने बताया कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नेतृत्व परिवर्तन पर चर्चा नही करने को कहा और कहा कि पार्टी आलाकमान इस मामले पर फैसला करेगा। विजयेंद्र ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व में कोई भी यह नहीं कह रहा कि नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। इसका मतलब है कि बिहार चुनाव के बाद राज्य में कई राजनीतिक बदलाव होंगे। यह स्पष्ट है कि राज्य में अराजकता होगी।''
विजयेंद्र ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के भीतर भ्रम की स्थिति है। कुनिगल विधायक एचडी रंगनाथ और मांड्या के पूर्व सांसद एलआर शिवराम गौड़ा ने पिछले हफ्ते यह दावा करके मुख्यमंत्री परिवर्तन की बहस को फिर से छेड़ दिया था कि शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। गौड़ा ने यह भी कहा था कि यह नवंबर में होगा। हालांकि, सिद्दारमैया ने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने की बात कही।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।