देश

पीएम मोदी SCO समिट में भाग लेने के लिए जाएंगे चीन, गलवान घाटी संघर्ष के बाद पहला दौरा, सूत्रों के हवाले से खबर

प्रधानमंत्री मोदी SCO समिट में भाग लेने के लिए 31 अगस्त और 1 सितंबर को चीन जाएंगे और उससे पहले 30 अगस्त को जापान में भारत-जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, ऐसा सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है।

Image

प्रधानमंत्री मोदी SCO शिखर सम्मेलन के लिए चीन का दौरा करेंगे (फाइल फोटो:PTI)

PM Modi Visit China And Japan: प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त को SCO शिखर सम्मेलन के लिए चीन का दौरा करेंगे। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के लिए 31 अगस्त और 1 सितंबर को चीन का दौरा करेंगे। यह 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैन्य झड़प के बाद मोदी की पहली चीन यात्रा होगी।

सूत्रों के मुताबिक जापान की यात्रा द्विपक्षीय हैं जबकि चीन की यात्रा शंघाई सहयोग संगठन एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए होगी प्रधानमंत्री मोदी 30 अगस्त को जापान जायेंगे वो जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

पीएम मोदी की 2018 के बाद पहली चीन यात्रा होगी

वहीं प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच चीन के तियानजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह उनकी 2018 के बाद पहली चीन यात्रा होगी। पीएम मोदी इससे पहले 2018 में वहां गए थे। गौरतलब है कि 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्ते बहुत खराब दौर में पहुंच गए।

एससीओ शिखर सम्मेलन 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चलेगा हालांकि पीएम मोदी की जापान और चीन की योजनाबद्ध यात्रा के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article