देश

India Pakistan Conflict: कश्मीर में सीमा पार करने की फिराक में थे आतंकी, BSF ने 7 को वहीं कर दिया ढेर

India Pakistan Conflict: भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकियों को बीएसएफ ने एलओसी पर मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार 7 आतंकियों को बीएसएफ ने ढेर कर दिया है।

Image

एलओसी पर बीएसएफ ने 7 आतंकियों को मार गिराया (फाइल फोटो)

Photo : PTI

India Pakistan Conflict: जम्मू कश्मीर में सीमा के पास बीएसएफ ने उन आतंकियों को मार गिराया है, जो भारत में घुसने की फिराक में थे। मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ ने कम से कम सात आतंकियों को मार गिराया है। ये आतंकी सांबा में घुसपैठ की फिराक में थे।

सीमा पार करने की कोशिश में थे आतंकी

इन आतंकियों ने जैसे ही एलओसी पार करने की कोशिश की, बीएसएफ की नजर पड़ गई। जिसके बाद बीएसएफ ने आतंकियों को चेतावनी देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। बीएसएफ ने इस दौरान सात आतंकी मार डाले। बीएसएफ जम्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया, ''8 मई 2025 को रात लगभग 11 बजे, बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया।''

पाक का हमला नाकाम

भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना के अनुसार, 8 और 9 मई 2025 की मध्य रात्रि को पाकिस्तान ने कई हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नाकाम किया। भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी और राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पोस्ट में आगे लिखा गया है- भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक इरादों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article