देश

India Polluted City: क्या आप भारत के सबसे प्रदूषित शहर में रहते हैं, देखें 10 शहरों की लिस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 06:33 PM IST

India Polluted City: दुनिया भर के प्रदूषित शहरों में भारत के भी कई शहर शामिल हैं। दिवाली के बाद दिल्ली का प्रदूषण हर साल इतना खतरनाक हो जाता है कि स्कूल तक बंद करने पड़ जाते हैं। पिछले कई सालों से प्रदूषण को लेकर स्थिति ऐसी ही बनी हुई है।

Image

भारत में प्रदूषण से हर साल जाती है सैकड़ों की जान

Photo : PTI

India Polluted City: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में एक बार फिर से प्रदूषण (Pollution) बढ़ने लगा है। हवा इतनी जहरीली हो गई है कि नोएडा (Noida) में तो स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। दिल्ली में निर्माण पर बैन से लेकर ट्रकों तक की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। ग्रेप-4 लागू हो चुका है। ऐसा सिर्फ दिल्ली एनसीआर की ही हाल नहीं है, देश के कई शहरों का हाल ऐसा ही है। जहां कि हवा इतनी जहरीली हो गई है कि सांस लेना मुश्किल हो गया है।

सबसे प्रदूषित शहर

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के साथ वर्तमान में भारत का सबसे प्रदूषित शहर है। इन जगहों की हवा का इतना अधिक प्रदूषित होने का एक प्रमुख कारण पंजाब के किसानों द्वारा पराली जलाना है। आइए जानते हैं देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों के बारे में...

शहरAQI
अलीपुर, दिल्ली593
फरीदकोट, पंजाब454
बवाना, दिल्ली446
दिल्ली446
पीतमपुरा, दिल्ली446
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश444
करोल बाग, दिल्ली400
नोएडा, उत्तर प्रदेश400
फरीदाबाद398
वहीं अगर साफ हवा की बात करें तो भारत में सबसे साफ हवा तमिलनाडु के अरकोट का है, जहां का एक्यूआई आज की तारीख में 0 है। उत्तर भारत की बात करें तो टॉप 10 में सिर्फ एक शहर शामिल है। बिहार के कटिहार में हवा काफी साफ है। वहां का एक्यूआई पांच है।

हाल ही में हवा के प्रदूषण को लेकर कई रिपोर्टें आईं हैं, जिसमें भी भारत की हालत बहुत खराब है। दुनिया के सबसे ज्यादा 100 प्रदूषित शहरों में आधे से ज्यादा भारत के ही हैं। वहीं एशिया की बात करें तो 10 में से आठ शहर भारत के ही हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article