देश

India Polluted City: एशिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 8 भारत के, जानिए दिल्ली की क्या है स्थिति

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 12:33 AM IST

India Polluted City: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार रविवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शहर में सुबह 8 बजे 247 का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) दर्ज किया गया। शनिवार सुबह एक्यूआई 262 पर रहा। दीवाली के बाद इसे और खराब होने की उम्मीद है।

Image

भारत के सबसे प्रदूषित शहर

Photo : PTI

भारत के कई शहरों में हवा की स्थिति काफी खराब है। हवा जहरीली हो चुकी है, जिससे लोगों को कई गंभीर बीमारियां भी हो रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार एशिया की सबसे ज्यादा 10 प्रदूषित शहरों में आठ शहर भारत के हैं। केवल एक शहर (आंध्र प्रदेश में राजामहेंद्रवरम) शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ वायु गुणवत्ता वाली सूची में शामिल है।

विश्व वायु गुणवत्ता सूचकांक पर उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत के आठ जगह एशिया के शीर्ष 10 सबसे खराब वायु गुणवत्ता स्टेशनों की सूची में हैं। सेक्टर -51, गुरुग्राम रविवार सुबह 679 के वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ सूची में सबसे ऊपर है, इसके बाद रेवाड़ी (AQI 543) और मुजफ्फरपुर (AQI 316) के पास धारूहेड़ा शहर है। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली इस लिस्ट से बाहर होने में कामयाब रही है।

सूची में आने वाले अन्य शहर तालकटोरा, लखनऊ (एक्यूआई 298), डीआरसीसी आनंदपुर, बेगूसराय (एक्यूआई 269), भोपाल चौराहा, देवास (एक्यूआई 266), खड़कपाड़ा, कल्याण (एक्यूआई 256), दर्शन नगर और छपरा (एक्यूआई 239) हैं।

भारतीय शहरों के अलावा लुझोउ में चीन का शियाओशिशांग पोर्ट (एक्यूआई 262) भी खराब वायु गुणवत्ता वाले स्टेशनों की सूची में है। मंगोलिया के बयानखोशु भी सूची में शामिल हैं।

दिल्ली अभी भले ही इस लिस्ट से बाहर है, लेकिन दीवाली के बाद उसकी स्थिति खराब हो सकती है। दीवाली पर पटाखे और पंजाब में पराली जलाने के कारण दिल्ली की हवा पिछले कुछ सालों से जहरीली होती रही है।

वायु गुणवत्ता के अनुसार 0 और 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51-100 'मध्यम, संवेदनशील समूहों के लिए 101-150 खराब, 151-200 खराब, 201-300 'बहुत खराब' और 300+ 'खतरनाक' माना जाता है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!