देश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 9 मार्च 2026 को कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सौराष्ट्र और कच्छ के कई इलाकों में हीट वेव से लेकर सीवियर हीट वेव की स्थिति बनी हुई है, जबकि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी तापमान तेजी से बढ़ा है।
दिल्ली में कितना रहा तापमान
दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान कई जगह 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
- सफदरजंग: अधिकतम 35.3°C, न्यूनतम 19.0°C
- पालम: अधिकतम 33.0°C, न्यूनतम 18.8°C
- लोधी रोड: अधिकतम 35.0°C, न्यूनतम 18.2°C
- रिज: अधिकतम 36.1°C, न्यूनतम 19.3°C
- आयानगर: अधिकतम 35.5°C, न्यूनतम 18.8°C
देश में कहां रहा सबसे ज्यादा तापमान
आज देश के मैदानी इलाकों में सबसे ज्यादा तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- राजकोट: 41.6°C
- सुरेंद्रनगर: 41.6°C
- न्यू कांडला: 41.4°C
- अहमदाबाद: 41.2°C
- डीसा: 41.1°C
- केशोद: 40.8°C
- गांधीनगर: 40.6°C
- सूरत: 40.6°C
- अमरेली: 40.5°C
- अकोला, बड़ौदा और भुज: 40.4°C
- बाड़मेर: 40.4°C
- कांडला: 40.3°C
कई राज्यों में सामान्य से काफी ज्यादा गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, पंजाब और गुजरात के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री या उससे अधिक रहा। वहीं विदर्भ के कई इलाकों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।
इन इलाकों में हीट वेव का असर
9 मार्च को सौराष्ट्र और कच्छ के कई हिस्सों में हीट वेव से लेकर सीवियर हीट वेव की स्थिति बनी रही। गुजरात क्षेत्र के कुछ इलाकों में भी लू जैसी परिस्थितियां दर्ज की गईं।
