देश

India G20 Logo: ऐसा हो सकता है लोगो, दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक; हिंदी में दिया जाएगा दुनिया को संदेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 05:35 PM IST

India G20 Logo: केंद्र सरकार ने मई में जी 20 के लोगो के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता के तहत दो हजार से ज्यादा लोगो सरकार को मिले हैं। जिनमें से एक को फाइनल किया जाना है। फाइनल वाले लोगो की घोषणा सरकार जल्द ही करेगी। इस प्रतियोगिता के लिए इनाम भी रखा गया है।

Image

जी-20 के लोगो के लिए सरकार ने आयोजित किया था प्रतियोगिता

Photo : Twitter

India G20 Logo: भारत पहली बार जी-20 (G-20) देशों की अध्यक्षता करने जा रहा है। भारत के पास अध्यक्षता एक दिसंबर से लेकर अगले साल 30 नवंबर तक रहेगी। इस दौरान विभिन्न शहरों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। वैश्विक दृष्टि से यह आयोजन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए भारत दुनिया के सामने अपनी शक्तियों का प्रदर्शन करेगा। सूत्रों की मानें तो इस आयोजन के लिए भारत ने अब जगह के साथ-साथ अपना लोगो भी फाइनल कर लिया है।

इस तरह के आयोजन में लोगो एक बहुत ही महत्वपूर्ण सब्जेक्ट होता है। मेजबान देश अपनी जिस छवि को बाकी दुनिया के सामने रखना चाहता है, उसमें लोगो महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए सरकार ने इस साल मई से ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी थी। इसके लिए पूरे देश में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसके तहत 2014 लोगो सरकार को मिले थे, जिनमें से एक को फाइनल करना है।

सूत्रों की मानें तो लोगो फाइनल हो चुका है और जल्द ही सरकार इसकी घोषणा करने वाली है। इस लोगो में भारतीय संस्कृति की झलक के साथ-साथ तिरंगा भी बना होगा। कहा जा रहा है कि लोगो से हिंदी में भी संदेश देने की कोशिश की जाएगी।

बता दें कि भारत सरकार ने लोगो के लिए जिस प्रतियोगिता का आयोजन किया था, उसके तहत इनाम भी दिए जाने हैं। पहले विजेता को सरकार एक लाख पचास हजार रुपये देगी। इसके बाद अगले 5 विजेताओं को 15-15 हजार रुपये दिए जाएंगे। लोगो के लिए थीम भी पहले ही फाइनल कर दिया गया था। तब खुद पीएम मोदी ने लोगो से इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article