बिजनेस

Indian Economics: बढ़ रही धमक... IMF का प्रोजेक्शन: चीन-अमेरिका को पीछे छोड़ देगा भारत!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 10:55 PM IST

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे ओलिवर गोरिंचेस ने भारत के डिजिटलीकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि यह कदम बहुत बड़ा बदलाव लाने वाला रहा है। इससे भारत की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा हुआ है। देश अब मजबूत स्थिति में है और उसकी अर्थव्यवस्था जोखिम वाले समय में भी बढ़ रही है।

आईएमएफ(IMF) ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर जो दावे किए हैं वो उम्मीदों से भरा हुआ है। भारत जल्द ही चीन और अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। आईएमएफ ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था जोखिम वाले समय में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने कहा कि भारत मजबूत स्थिति के साथ जी-20 देशों का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। अगले साल जी-20 अध्यक्ष के रूप में वह दुनिया पर अपनी छाप छोड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत इस समय फैले अंधेर में ब्राइट स्पॉट कहलाने का हकदार है। इस समय मुश्किल दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से ग्रो कर रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि यह वृद्धि संरचनात्मक सुधारों पर आधारित है।

आईएमएफ ने कहा कि भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। जब यह 6.8 या 6.1 की ठोस दर के साथ बढ़ रही है। वह भी ऐसे वक्त में जब बाकी की अर्थव्यवस्थाएं, विकसित अर्थव्यवस्थाएं उस गति से नहीं बढ़ रहीं हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article