देश

'अचल' की एंट्री से समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत, हाइटेक स्वदेशी गश्ती पोत की ताकत देख घबराएगा दुश्मन!

Indian Coast Guard Fleet: भारतीय तटरक्षक बल ने अपनी समुद्री सुरक्षा क्षमता को और मजबूत करते हुए हाईटेक स्वदेशी गश्ती पोत ICGS अचल को बेड़े में शामिल किया है।

Image

समुद्री सुरक्षा में बजेगा अचल का डंका

Photo : Times Now Digital

Indian Coast Guard Fleet: दुनिया के कई देशों में छिड़ी जंग के बीच भारत अपनी सुरक्षा क्षमताओं में लगातार इजाफा कर रहा है। ऐसे में भारतीय तटरक्षक बल ने अपनी समुद्री सुरक्षा क्षमता को और मजबूत करते हुए हाईटेक स्वदेशी गश्ती पोत ICGS अचल (Achal) को बेड़े में शामिल किया है। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में निर्मित यह नई पीढ़ी का तेज गति वाला पोत तटीय निगरानी, खोज एवं बचाव अभियान, तस्करी-रोधी कार्रवाई और समुद्री प्रदूषण नियंत्रण जैसे कई अहम अभियानों को अंजाम देने में सक्षम है।

अडिग संकल्प वाला अचल गश्ती पोत

'अचल' नाम भारतीय तटरक्षक बल की अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 50 फीसदी से अधिक स्वदेशी तकनीक से तैयार यह पोत आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान को भी नई मजबूती देता है। बताया जा रहा है कि 'अचल तटरक्षक बल के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (GSL) द्वारा निर्मित किए जा रहे आठ एफपीवी की शृंखला में पांचवां है।

भारतीय तटरक्षक बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि नई पीढ़ी के अदम्य श्रेणी के त्वरित गश्ती पोत को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया, जो 'क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि' का प्रतीक है।

achal

स्वदेशी अभियान को मजबूत करता 'अचल'

अचल पोत की खासियतें

नई पीढ़ी का तेज गति वाला पोत: ICGS अचल अदम्य-श्रेणी के नई पीढ़ी के फास्ट पेट्रोल वेसल (FPV) का हिस्सा है, जिसे तेज और प्रभावी समुद्री अभियानों के लिए तैयार किया गया है।

बहुउद्देशीय अभियान क्षमता: यह पोत कई अहम समुद्री अभियानों को अंजाम देने में सक्षम है। जिनमें तटीय और अपतटीय निगरानी, इंटरसेप्शन ऑपरेशन, खोज एवं बचाव अभियान (SAR), तस्करी-रोधी कार्रवाई और समुद्री प्रदूषण नियंत्रण अभियान शामिल हैं।

स्वदेशी उपकरणों से लैस: इस पोत में 50 फीसदी से अधिक स्वदेशी उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' अभियान को मजबूती मिलती है।

पीआईबी के मुताबिक, इस पोत को रक्षा मंत्रालय के अपर सचिव एवं महानिदेशक (अधिग्रहण) ए. अंबरासु ने औपचारिक रूप से भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया। इस अवसर पर तटरक्षक क्षेत्र (उत्तर-पश्चिम) के कमांडर इंस्पेक्टर जनरल टेकुर शशि कुमार, केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी तथा गोवा शिपयार्ड लिमिटेड के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। यह समारोह अत्यंत गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ।

आईसीजीएस अचल का सेवा में शामिल होना भारतीय तटरक्षक बल के मौजूदा बेड़ा विस्तार कार्यक्रम में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस अत्याधुनिक पोत के शामिल होने से तटीय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी, साथ ही समुद्री निगरानी एवं परिचालन तत्परता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article