देश

'पाकिस्तान इस सजा का हकदार है ', बुमराह के स्पेशल सेलिब्रशन ने जीत लिया किरेन रिजिजू का दिल: पोस्ट की ये दिलचस्प तस्वीर

Ind Vs Pak Asia Cup 2025: एशिया कप फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर उस वक्त की है जब बुमराह ने हैरिस राउफ को क्लीन बोल्ड कर दिया था। तस्वीर में देखा जा सकता है कि राउफ को क्लीन बोल्ड करने के बाद बुमराह ने जबरदस्त तरीके से सेलिब्रेट किया। बुमराह का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Image

केंद्रीय मंत्री ने टीम इंडिया को दी एशिया कप जीत की बधाई।(फोटो सोर्स: AP)

Ind Vs Pak Asia Cup 2025: एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस टूर्नामेंट में तीसरी बार पाकिस्तान को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारत के खिलाफ खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाड़ियों का रवैया भी बेहद निराशाजनक रहा। नवरात्रि त्योहार के बीच टीम इंडिया की इस जीत ने देश का उत्साह और बढ़ा दिया।

बुमराह का सेलिब्रेशन हो रहा वायरल

सोशल मीडिया एक्स पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर उस वक्त की है जब बुमराह ने हैरिस राउफ को क्लीन बोल्ड कर दिया था। तस्वीर में देखा जा सकता है कि राउफ को क्लीन बोल्ड करने के बाद बुमराह ने जबरदस्त तरीके से सेलिब्रेट किया। बुमराह का यह सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए किरेन रिजिजू कैप्शन में लिखा, "पाकिस्तान इस सज़ा का हकदार है।"

हारिस राउफ ने की थी बदतमीजी

बता दें कि एशिया कप के सुपर-4 मुकाबलों में हारिस रऊफ ने 21 सितंबर को भारत के खिलाफ हुए मैच में हारिस रऊफ ने विमान दुर्घटना के विवादास्पद राजनीतिक इशारे किए थे. जिसके चलते आईसीसी ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया था। जसप्रीत बुमराह के सेलिब्रेशन पर इरफान पठान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इरफान पठान ने लिखा- फ्लाइट लैंड करा दी बुमराह ने।

पीएम मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को जीत की बधाई देते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, 'खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर... नतीजा वही, भारत जीत गया! हमारे क्रिकेटरों को जीत की बधाई।'

विमान गिराने का झूठा दावा कर रहा पाकिस्तान

बता दें कि पाकिस्तान यह बेबुनियाद दावा करता आया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना ने छह भारतीय विमानों को मार गिराया है। हालांकि, पाकिस्तान ने न तो कभी इसके सबूत दिखाए और न ही दुनिया उसके इस दावे को गंभीरता से लेती है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article