देश

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिला 'कुबेर का खजाना', छापेमारी में 300 करोड़ रुपये कैश बरामद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2023, 08:46 PM IST

Dheeraj Sahu News: आयकर विभाग ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू, उनके करीबी और रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी में 300 करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं। बरामद हुए 300 करोड़ रुपये कैश का बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। वो सारे नोट 500, 200, 100 और 50 के हैं, लेकिन इसमें एक भी 2000 का नोट नहीं दिखा।

Image

धीरज साहू के ठिकानों से बरामद हुए 300 करोड़ रुपये।

Income Tax Raid: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके संबंधित स्थानों पर आईटी की तीसरे दिन (शुक्रवार) भी छापेमारी जारी रही। आयकर विभाग ने ओडिशा स्थित शराब बनाने वाली एक कंपनी के खिलाफ कर चोरी के आरोप में शुक्रवार को तीसरे दिन भी छापे मारे और करीब 300 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई। बरामद हुए 300 करोड़ रुपये कैश का बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। वो सारे नोट 500, 200, 100 और 50 के हैं, लेकिन इसमें एक भी 2000 का नोट नहीं दिखा।

अब तक नकदी से भरे 157 बैग बरामद

2000 रुपये के नोट अब प्रचलन से बाहर हो चुके हैं और इन्हें बदलने की अवधि 8 अक्टूबर 2023 तक ही थी। इतने बड़े नोटों के जखीरे और उसमें 2000 के नोट का नहीं होना कई बातों की तरफ इशारा कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 300 करोड़ से अधिक रुपये की गिनती पूरी हो चुकी है, लेकिन इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। आईटी की टीम ने मशीनों का उपयोग करके नोटों की गिनती की, और 157 बैगों में भरकर उन्हें एक ट्रक पर लोड कर बैंक में पहुंचाया गया।

बुधवार की सुबह से ही जारी है छापेमारी

आईटी की 40 सदस्यों की टीम ने बुधवार की सुबह से ही ओडिशा के बौध, बोलांगीर, रायगढ़ा, और संबलपुर, झारखंड के रांची-लोहरदगा, और कोलकाता में समूह में छापेमारी की। आईटी ने कंपनी के कई खातों को फ्रीज कर दिया है।

छापेमारी को लेकर पीएम मोदी ने कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयकर विभाग की इस छापेमारी को लेकर शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से लूटा गया पैसा वापस करना होगा। मोदी ने इशारों-इशारों में ओडिशा और झारखंड के उन नेताओं का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी, जिनका शराब कंपनी से संबंध है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक हिंदी समाचारपत्र की खबर साझा की जिसमें दावा किया गया है कि झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू से कथित तौर पर जुड़े एक कारोबारी समूह के विभिन्न ठिकानों से आयकर विभाग ने करोड़ों रुपये नकदी बरामद की है। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, 'देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के 'भाषणों' को सुनें... जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article