देश

IMD Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज भीषण गर्मी, शाम को आ सकती है आंधी; जानें अन्य राज्यों का हाल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 15, 2023, 08:39 AM IST

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, साईक्लोन मोचा (Cyclone Mocha) का असर अब भारत के दिल्ली-NCR और नॉर्थ ईस्ट के इलाकों में दिखना शुरू होगा। दिल्ली-NCR में आज धूल भरी आंधी (Dust Storm) चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहने की संभावना है।

Image

दिल्ली में आज भीषण गर्मी

Photo : iStock

IMD Weather Update: बीते एक सप्ताह से भीषण गर्मी झेल रहे दिल्ली-NCR(Delhi-NCR) के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग(IMD) ने कहा है कि कल की तुलना में सोमवार को पारा (Temperature) और भी बढ़ सकता है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। हालांकि, मौसम विभाग (IMD Weather) ने दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के साथ गरज और छींटे पड़ने की भी संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, साईक्लोन मोचा (Cyclone Mocha) का असर अब भारत के दिल्ली-NCR और नॉर्थ ईस्ट के इलाकों में दिखना शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, दिल्ली-NCR में आज धूल भरी आंधी (Dust Storm) चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहने की संभावना है।

दिल्ली में आज भीषण गर्मीमौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली-NCR में आज भीषण गर्मी की संभावना जताई है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) की ओर से कहा गया है कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि, आज पारा और ऊपर चढ़ने की संभावना में मौसम विभाग ने कहा है कि आज 42 डिग्री तक पारा पहुंच सकता है। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने पूर्वी भारत समेत कई हिस्सों में अगले तीन दिन हीटवेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कई हिस्सों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सिसत बढ़ने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों में हीटवेव का दौर जारी रहेगा।

इन इलाकों में आज होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, म्यांमार में तबाही मचाने के बाद साइक्लोन मोचा का असर अब उत्तर पूर्वी भारत में दिखना शुरू होगा। मौसम विभाग ने बताया है कि 15 मई यानी आज नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश जैसे कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बन रही है। आईएमडी ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण कर्नाटक में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में आंधी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाण, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में आज आंधी आ सकती है। यहां धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है, जिसके बाद उमस बढ़ने के आसार हैं।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article