देश

Weather News: अभी और गिरने वाला है पारा, IMD ने जारी किया शीत लहर का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2023, 09:22 AM IST

Weather News: मौसम विभाग ने दिल्ली,उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत आसपास के राज्यों में घने कोहरे और शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में यहां तापमान में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है।

Image

मौसम का हाल

Photo : BCCL

Weather News: देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में गुनगुनी धूप खिल रही है तो शाम होते ही गलन का सितम भी जारी है। इस बीच राजधानी दिल्ली-एनसीआर, समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और आसपास के राज्यों में शीत लहर ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार से पांच दिनों में देश के कई हिस्सों के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और पारा तेजी से नीचे गिरेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में अलगे दो दिनों तक घना कोहरा छाने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, इसके अलावा 22 दिसंबर तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ भी हिमाल के पास पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पारा नीचे गिरेगा और शीत लहर दस्तक देगी। IMD के अनुसार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा छा सकता है।

यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा चंडीगढ़ में ठंड बढ़ सकती है। IMD के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली समेत आसपास के राज्यों के तापमान में कमी देखी गई थी। तापमान में यह गिरावट आने वाले दिनों में भी जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार आने वाले दिनों में बिहार में भी हल्का कोहरा छाया रह सकता है, साथ ही उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

तमिलनाडु-केरल में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्य बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article