देश

अगर सबूत है तो अदालत या निर्वाचन आयोग जाएं... शिंदे ने ‘वोट चोरी' के आरोपों को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना

Eknath Shinde: एकनाथ शिंदे ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर रविवार को विपक्षी दल कांग्रेस और इसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा तथा कहा कि अगर उनके पास सबूत हैं तो उन्हें अदालत या निर्वाचन आयोग का रुख करना चाहिए।

Image

अगर सबूत है तो अदालत या निर्वाचन आयोग जाएं: शिंदे ने ‘वोट चोरी' के राहुल गांधी के आरोपों पर कहा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर रविवार को विपक्षी दल कांग्रेस और इसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा तथा कहा कि अगर उनके पास सबूत हैं तो उन्हें अदालत या निर्वाचन आयोग का रुख करना चाहिए। शिवसेना नेता शिंदे ने यहां एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा कि इस तरह के निराधार दावे करके उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों का अपमान किया है। गांधी ने पिछले साल कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची के विश्लेषण का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और निर्वाचन आयोग के बीच मिलीभगत के जरिए चुनाव में बड़े पैमाने पर आपराधिक धोखाधड़ी का दावा किया। इसके एक दिन बाद, उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग और भाजपा ने लोगों से लोकसभा चुनाव (में वोट) चुराने के लिए मिलीभगत की और कम से कम तीन राज्यों में वोट चोरी हुई। गांधी ने यह भी आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे (पिछले साल) कांग्रेस के इस संदेह की पुष्टि करते हैं कि चुनाव चुराया गया था। ऐसे आरोपों के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने बिना किसी का नाम लिए सार्वजनिक रूप से बेतुके आरोप लगाने को लेकर विपक्ष की आलोचना की।

राहुल को अदालत या निर्वाचन आयोग जाना चाहिए: शिंदे

शिंदे ने कहा कि ‘अगर उनके पास सबूत हैं, तो उन्हें अदालत या निर्वाचन आयोग जाना चाहिए। इस तरह के निराधार दावे करके उन्होंने महायुति (भाजपा, शिवसेना और राकांपा) को चुनने वाले महाराष्ट्र के नागरिकों के साथ-साथ हमारी बहनों, भाइयों, किसानों और राज्य की जनता का अपमान किया है।’ ‘वोट चोरी’ के गांधी के आरोप और उनके द्वारा इसे ‘लोकतंत्र पर परमाणु बम हमला’ बताए जाने के तुरंत बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष से मतदाता सूची में उन मतदाताओं के नाम साझा करने को कहा था जिनके बारे में उन्होंने दावा किया था कि मतदाता सूची में उन्हें ‘गलत’ तरीके से डाला गया है। इसके साथ ही उन्होंने गांधी से एक हस्ताक्षरित घोषणापत्र भी देने को कहा था कहा था, ताकि मामले में ‘आवश्यक कार्रवाई’ शुरू की जा सके।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article