देश

5 में से 4 युवा नेताओं ने यदि कांग्रेस छोड़ी तो इसका मतलब पार्टी में कुछ तो गड़बड़ है : मिलिंद देवड़ा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2024, 04:34 PM IST

Times Now Summit 2024 : मिलिंद देवड़ा के साथ खास बातचीत में टाइम्स नाउ की एग्जीक्यूटिव एडिटर पद्मजा जोशी ने राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर का जिक्र किया। पद्मजा ने कहा कि इस तस्वीर में राहुल गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांग्रेस के चार युवा नेता थे।

Image

टाइम्स नाउ समिट 2024

Times Now Summit 2024 : कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए मिलिंद देवड़ा अपनी पुरानी पार्टी से हुए मोहभंग की अपनी वजहें बताई हैं। टाइम्स नाउ समिट 2024 के दूसरे दिन देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस में लोग निराश हैं। इस निराशा की वजह से उन्होंने भी इस पार्टी को छोड़ दिया। एक-एक कर कांग्रेस नेताओं के कांग्रेस छोड़ने पर मिलिंद ने कहा कि अभी भी बहुत सारे नेता एवं कार्यकर्ता कांग्रेस की कार्यशैली से निराश हैं।

लोगों ने कांग्रेस छोड़ा, कुछ तो गड़बड़ है-देवड़ा

मिलिंद देवड़ा के साथ खास बातचीत में टाइम्स नाउ की एग्जीक्यूटिव एडिटर पद्मजा जोशी ने राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर का जिक्र किया। पद्मजा ने कहा कि इस तस्वीर में राहुल गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कांग्रेस के चार युवा नेता थे लेकिन पांच में से चार लोग अब कांग्रेस में नहीं हैं। इस पर देवड़ा ने कहा कि अगर 5 में से 4 लोगों ने कांग्रेस छोड़ दिया तो इसका मतलब है कि पार्टी में कुछ तो गड़बड़ है। एक छोड़ता तो कुछ और बात थी। मुझे कांग्रेस में घुटन हो रही थी। आज इंडी गठबंधन के लोगों ने सत्ता और पैसे के लिए गठबंधन किया है।

'कांग्रेस की सोच नकारात्मक हो गई है'

उन्होंने कहा कि नरसिम्हा राव की सरकार में हुए आर्थिक सुधारों का लाभ आज जनता ले रही है। कांग्रेस की सोच एवं मानसिकता आज नकारात्मक हो गई है। वह अपनी विरासत को लगातार नजरंदाज कर रही है। आज कांग्रेस नेगेटिव हो गई है और अपनी ही विरासत को नजरअंदाज कर रही है। हर क्षेत्र में लोग अच्छा करियर, कद्र चाहते हैं, राजनीति में भी लेकिन कांग्रेस बदलाव देखना नहीं चाहती।

'अपनी सहूलियत के हिसाब से कोर्ट के फैसले को देखता है विपक्ष'

देवड़ा ने कहा कि विपक्ष अपनी सहूलियत के हिसाब से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखता है। इलेक्टोरल बॉन्ड पर कोर्ट के फैसले से अगर उसका हित सधता है तो वह अदालत की तारीफ करता है लेकिन वही कोर्ट अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को सही ठहराता है तो विपक्ष उस फैसले की आलोचना करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article