देश

Times Now Summit 2024: कांग्रेस में लड़ने की हिम्मत नहीं, चुनाव जीतने के लिए मनी पावर की जरुरत नहीं, बोले-पीयूष गोयल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2024, 02:03 PM IST

Times Now Summit 2024: टाइम्स नाउ समिट 2024 में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 370 सीट का टारगेट हासिल करेगी। मोदी है तो मुमकिन है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लड़ने की हिम्मत नही है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव जीतने के लिए मनी पावर की जरुरत नहीं है।

Image

टाइम्स नाउ समिट में मोदी के मंत्री पीयूष गोयल

Times Now Summit 2024: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने टाइम्स नाउ समिट 2024 में कहा कि पीएम मोदी के सामने विपक्ष का कोई नेता नहीं है और कांग्रेस में लड़ने की हिम्मत नहीं है। चुनाव में मनी पावर को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव में इसका कोई रोल नहीं होता है। बिना पैसा खर्च किए हमने चुनाव जीते हैं। मोदी सरकार के कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कंजूमर अफेयर्स और फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन और कपड़ा मंत्री, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल से टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने एक्सक्लूसिव बातचीत में सभी सवालों के बेबाकी से जवाब देते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि मोदी है तो 370 का टारगेट अचीव होगा।

मोदी है तो मुमकिन है

टाइम्स नाउ समिट में पीयूष गोयल ने कहा कि सोशल मीडिया अब बड़ा रोल निभा रहा है। पहले और अब में यह बड़ा चेंज है। हम लोगों के फ्यूचर पर काम कर रहे हैं। अब चुनाव में सिर्फ लोकल इश्यू नहीं होता है । पिछले 10 साल में मोदी के नेतृत्व में देश का दुनिया में नाम हुआ। चुनावों में मोदी की लोकप्रियता काफी है। लोगों का मानना है मोदी है तो मुमकिन है। सभी युवा इसको मानते हैं।

लोगों में मोदी के प्रति विश्वास

दूसरी पार्टियों के नेताओं को तोड़ने पर गोयल ने कहा कि लोग मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। मोदी ने जो कहा वह किया। इकोनॉमी आगे बढ़ी है। गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं लेकर आए। 2047 तक विकसित भारत बनेगा। लोगों का मोदी के प्रति विश्वास है। मोदी गारंटी पूरी होने का विश्वास है। इसीलिए एनडीए 400 सीटें जीतेगा।

विपक्ष का नेता कौन है?

विपक्ष कहता है कि आप डरे हुए हैं, इस पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का नेता कौन है। मोदी के मुकाबले कौन है। विपक्ष पहले राहुल को नेता तो माने। केरल में दो विपक्ष लड़ रहे हैं। टीएमसी से गठबंधन टूट गया है। पंजाब में अलायंस नहीं है तो दिल्ली में अलायंस है। यह कैसा गठबंधन है। हमें तो चिंता है विपक्ष रहेगा ही नहीं, तो हम किससे लड़ेंगे । आम आदमी पार्टी पर गोयल ने कहा कि वह भ्रष्टाचार में डूबी है। राहुल गांधी पर उन्होंने कहा कि वे कहते हैं जितनी जनसंख्या उतनी भागीदारी। ऐसे में तो उत्तर प्रदेश-बिहार को ज्यादा हिस्सा मिल जाएगा। जब वह अपनी सोच को नहीं जोड़ेंगे तो भारत जोड़ो का क्या मतलब है। राहुल गांधी पर उन्होंने कहा कि उनकी क्षमता नहीं है। उनके पास न विजन है न नेतृत्व क्षमता है और न विपक्ष में एकता है। कांग्रेस में लड़ने की हिम्मत नहीं है।

देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनना है

ईडी रेड पर उन्होंने कहा कि हमें देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनना है। हमने कोल ब्लॉक आवंटन की फाइलें देखी हैं। मुझे रात भर नींद नहीं आई। आप आईटीआर के जरिये जान सकते हैं। कितना भ्रष्टाचार हुआ है। काफी गड़बड़ियां कांग्रेस सरकारों ने की थी। ईडी रेड से जो डर रहे हैं उनके दिल में खोट है। केजरीवाल के मामले में उन्होंने कहा कि कोर्ट तय करेगा क्या करना है।

पहले भी दूसरी पार्टी के लोग बीजेपी में आए हैं

अगर केजरीवाल बीजेपी ज्वाइन करेंगे तो उन्हें जमानत मिल जाएगी? इस पर उन्होंने कहा कि पहले भी दूसरी पार्टियों के लोग लिए गए थे। हमारे एक वरिष्ठ नेता ने कहा था हम सारे समाज के लोगों को लेकर चलना चाहिए था। भारतीय जनसंघ के समय से चल रहा है। गलत काम करने वालों पर पार्टी कार्रवाई करेगी। कानून अपने हिसाब से काम करेगा।

भ्रष्ट लोगों पर कानून अपना काम करेगा

आपकी पार्टी में जाने पर भ्रष्ट लोग सही कैसे हो जाते हैं? इस साल पर उन्होंने कहा कि 10 साल से हमारी पार्टी सरकार चला रही है। कानून अपना काम रहा है। जो भ्रष्ट साबित होंगे उन पर कार्रवाई होगी। चुनाव के समय बीजेडी और अकाली दल के साथ गठबंधन पर बात करने को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी की विचारधारा मजबूत है। हम उनको अपने रंग में ढाल देंगे लेकिन हम ढल नहीं सकते है।

370 सीट हासिल होगी

370 सीट के टारगेट पर उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। जब आप हासिल करना चाहेंगे तो सफलता मिलेगी। आप सपने देखेंगे तो आप सफल होंगे। हम 370 सीट पार करेंगे। पिछले चुनाव में हमने 303 सीटें जीती थीं। नवंबर 2018 में हमने टारगेट बनाया था और उसे हासिल किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता देश भर में है। तमिलनाडु, करेल, आंध्र प्रदेश, कार्नाटक में मोदी ग्राफ काफी आगे है। नॉर्थ ईस्ट में बीजेपी स्वीप करेगी। यूपी-बिहार में कुछ कहना ही नहीं है। बंगाल में भी हम अच्छा कर रहे हैं। बंगाल का मूड ऑफ नेशन बीजेपी की ओर है। महिलाओं और युवाओं में पीएम मोदी के प्रति और स्नेह और विश्वास है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article