देश

'मुझे पार्टी से नहीं निकाला गया', शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे का तंज-'मुझसे प्रेम करने वालों ने उड़ाई अफवाह'

आनंद दुबे शिवसेना यूबीटी के प्रमुख मीडिया चेहरों में शामिल हैं और न्यूज चैनलों पर होने वाली बहसों में वह प्रमुखता से पार्टी का पक्ष रखते आए हैं। दुबे ने कहा, 'हमसे प्रेम करने वाले बहुत लोग हैं, पता नहीं कौन प्रेम की फुलझड़ी छोड़ रहा है।'

Image

शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता हैं आनंद दुबे।

Anand Dube: शिवसेना यूबीटी के नेता आनंद दुबे ने पार्टी से निकालने जाने की रिपोर्टों को खारिज किया है। दुबे ने अपने एक वीडियो संदेश में मंगलवार को कहा कि शिवसेना से उन्हें नहीं निकाला गया है। वह अब भी पार्टी में शामिल हैं। दुबे ने इस तरह की अटकलों के लिए अपने विरोधियों पर निशाना साथा। उन्हें तंज कसते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें 'प्रेम' करने वाले बहुत ज्यादा हैं, यह शरारत उन्हीं लोगों के द्वारा की गई है। दरअसल, मीडिया को कथित रूप से शिवसेना की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया कि पंडित अवधेश शुक्ला द्वारा पेश किए गए तथ्यों के आधार पर पार्टी सांसद अनिल देसाई ने आनंद दुबे को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

प्रमुखता से पार्टी का पक्ष रखते आए हैं दुबे

अपने वीडियो संदेश में दुबे ने कहा, 'जैसा कि आप सब जानते हैं कि एक खबर चल रही है कि आनंद दुबे को पार्टी से बाहर कर दिया गया है, ऐसी खबरें पूरी तरह से अफवाह हैं, बेबुनियाद हैं और गलत हैं।'

बता दें कि दुबे पार्टी के प्रमुख मीडिया चेहरों में शामिल हैं और न्यूज चैनलों पर होने वाली बहसों में वह प्रमुखता से पार्टी का पक्ष रखते हैं। दुबे ने कहा, 'हमसे प्रेम करने वाले बहुत लोग हैं, पता नहीं कौन प्रेम की फुलझड़ी छोड़ रहा है।'

shivsena ubt

shivsena ubt

शिवसेना यूबीटी में संगठनात्मक बदलाव

ऐसा माना जा रहा है कि हाल के दिनों में आनंद दुबे के कुछ बयानों और गतिविधियों को लेकर पार्टी हाईकमान नाराज था। पंडित अवधेश शुक्ला द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया। शिवसेना यूबीटी में पिछले कुछ महीनों से संगठनात्मक बदलाव चल रहे हैं और अनुशासन को लेकर पार्टी सख्त रुख अपना रही है। उद्धव ठाकरे की पार्टी ऐसे नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर रही है जो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) एक बार फिर अपने जनाधार का विस्तार करने में जुटी है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article