देश

नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ने का किया ऐलान, प्रदेशाध्यक्ष को बताया भ्रष्ट; AAP के साथ मिलीभगत करने का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को ग्रैंड ओल्ड पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान, उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर तीखा हमला बोला। हालांकि, कांग्रेस ने उन्हें पिछले माह ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।

Image

नवजोत कौर सिद्धू ने छोड़ी कांग्रेस

Photo : ANI

कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को ग्रैंड ओल्ड पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर निशाना साधते हुए पार्टी छोड़ दी। साथ ही उन्होंने राजा वड़िंग को अब तक का सबसे अक्षम, भ्रष्ट और नाकाबिल अध्यक्ष बताया।

नवजोत कौर को पिछले महीने कांग्रेस ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। कांग्रेस ने यह कदम उनके उस बयान के बाद उठाया था जब उन्होंने 'मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये' वाली टिप्पणी की थी। जिससे राजनीतिक विवाद पैदा हो गया।

राजा वड़िंग पर बरसीं नवजोत कौर

नवजोत कौर, पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं। पूर्व विधायक कौर ने आरोप लगाया कि राजा वड़िंग ने पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) से समझौता कर निजी फायदे के लिए पार्टी को बेच दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, ''राजा वड़िंग अब तक के सबसे भयानक, अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष हैं। तुमने मुख्यमंत्री के साथ साझेदारी कर खुद को जेल जाने से बचाया और कांग्रेस को बर्बाद किया। तुमने AAP से मिलीभगत कर पार्टी को छोटे-छोटे फायदे के लिए बेच दिया।''

नवजोत कौर ने यह भी आरोप लगाया कि वड़िंग ने उन्हें निलंबित करने का पत्र पहले से तैयार रखा था, लेकिन उन करीब 12 वरिष्ठ कांग्रेस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जो नवजोत को नुकसान पहुंचाने के लिए (शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह) मजीठिया के साथ काम करने में व्यस्त थे। उन्होंने दावा किया कि वड़िंग ने तो उल्टा ऐसे नेताओं को बड़े पद से नवाजा।

नवजोत कौर ने छोड़ी कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा, ''मेरे पास तुम्हें बर्बाद करने के लिए काफी सबूत हैं, लेकिन मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि मैंने खुद कांग्रेस छोड़ दी है, जहां किसी भी सक्षम नेता की बात नहीं सुनी जाती।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article