देश

'सिद्दारमैया का दिल्ली में अपमान...', कर्नाटक CM की राहुल से नहीं हुई मुलाकात तो BJP ने कसा तंज

Karnataka CM Post Row: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच भाजपा ने गांधी परिवार पर तंज कसा और राहुल गांधी की ओर से सिद्दारमैया को मिलने का समय नहीं देने को अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब किसी गांधी ने कर्नाटक के किसी वरिष्ठ नेता का अपमान किया हो।

Image

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (फोटो साभार: @siddaramaiah)

Photo : Twitter

Karnataka CM Post Row: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा, लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं मिला। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तंज कसा और इसे सिद्दारमैया का अपमान करार दिया।

भाजपा नेता और आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने सिद्दारमैया का एक वीडियो साझा करते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया का दिल्ली में अपमान! वह दिल्ली तक आए, लेकिन राहुल गांधी ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया और अब बिना किसी मुलाकात के ही लौट आए हैं।

अमित मालवीय ने क्या कुछ कहा?

उन्होंने कहा, ''यह पहली बार नहीं है जब किसी गांधी ने कर्नाटक के किसी वरिष्ठ नेता का अपमान किया हो। इतिहास याद करता है कि कैसे राजीव गांधी ने बीमार वीरेंद्र पाटिल को बेवजह बर्खास्त कर दिया था, जिससे राज्य में कांग्रेस का पतन हो गया था। अब कमजोर सिद्दारमैया को उसी व्यक्ति के पीछे छिपना पड़ रहा है, जो उनके खिलाफ साजिश रच रहा है- डीके शिवकुमार, जो उनकी कुर्सी संभालने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।''

अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस और खासकर गांधी परिवार, हमेशा से कन्नड़ लोगों के साथ तिरस्कारपूर्ण व्यवहार करती रही है। यह तो महज ताजा उदाहरण है।

क्या बदलने वाला है मुख्यमंत्री?

सिद्दारमैया ने बीते दिनों राज्य सरकार में नेतृत्व परिवर्तन से जुड़ी अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है और वह पद पर बने हुए हैं। सिद्दारमैया ने दावा किया था कि वह मुख्यमंत्री के रूप में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे और उन्होंने इस साल के आखिर में उप मुख्यमंत्री शिवकुमार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त होने से संबंधित अटकलों को खारिज कर दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article