देश

Karnataka CM Row: 'प्रयास विफल हो सकते हैं, पर प्रार्थनाएं नहीं...'; शिवकुमार का बड़ा बयान आया सामने

Karnataka CM Row: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सलाह और संदेश का पालन करते हुए पार्टी में सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रयास विफल हो सकते हैं, लेकिन प्रार्थना नहीं। पिछले कुछ समय से सियासी गलियारों, खासकर सत्तारूढ़ कांग्रेस में इस वर्ष के अंत में मुख्यमंत्री के संभावित बदलाव को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

Image

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (फोटो साभार: @DKShivakumar)

Photo : Twitter

Karnataka CM Row: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सलाह और संदेश का पालन करते हुए पार्टी में सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया, हालांकि उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने के सवाल पर टिप्पणी से इनकार कर दिया।

शिवकुमार ने मैसुरु में चामुंडी पहाड़ियों की चोटी पर देवी चामुंडेश्वरी की पूजा करने के बाद कहा, “प्रयास विफल हो सकते हैं, लेकिन प्रार्थना नहीं।” पिछले कुछ समय से सियासी गलियारों, खासकर सत्तारूढ़ कांग्रेस में इस वर्ष के अंत में मुख्यमंत्री के संभावित बदलाव को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। अटकलों में सिद्दारमैया और शिवकुमार के बीच सत्ता-साझाकरण समझौते का हवाला दिया गया है।

शिवकुमार ने क्या कुछ कहा?

सिद्दारमैया के पूरे पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले बयान पर शिवकुमार से पूछा गया कि क्या वे मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर हो गए हैं? इस पर उन्होंने कहा, “मैं इस पर कोई चर्चा करना नहीं चाहता। मैं यहां राजनीति के बारे में बात करने नहीं आया हूं। मैं राज्य का भला चाहता हूं। मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस अध्यक्ष हैं, उन्होंने हमें संदेश और सलाह दी है। उनके शब्दों का पालन करते हुए, आइए हम सब मिलकर काम करें।”

शिवकुमार ने यहां पत्रकारों से कहा कि उन्होंने अपने परिवार के साथ राज्य, अपने, अपने परिवार और सभी के कल्याण के लिए देवी चामुंडेश्वरी की पूजा की है। यह पूछे जाने पर कि क्या देवी से की गयी उनकी प्रार्थनाओं के बदले में आशीर्वाद मिलने का समय आ गया है, शिवकुमार ने कहा, “प्रयास विफल हो सकते हैं, लेकिन प्रार्थना नहीं, मैं इस पर विश्वास करता हूं। मैंने देवी से प्रार्थना की है और जो कुछ भी मैं चाहता हूं, उसके लिए कामना की है।”

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article