देश

कैसे S-400 ने पाक मिसाइलों को हवा में किया तबाह, भारत ने कहां-कहां किया हमला; Army ने सबूत दिखा दिया

Operation Sindoor Video: भारत के हमले में पाकिस्तान के टॉप 5 आतंकी मारे गए हैं। इसके बाद जब सैन्य ठिकानों पर भारत ने पलटवार किया तो उसके कई एयरबेस उड़ा डाले। एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया।

Image

एस-400 ने भेद नहीं पाया पाकिस्तान

Operation Sindoor Video: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पहले तो पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया, इसके बाद जब पाकिस्तान ने आतंकियों का पक्ष लेते हुए भारत पर पलटवार किया तो उसका एक भी हमला सफल नहीं हुआ। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन्स और मिसाइलों को हवा में ही उड़ा दिया, जिसके मलबे सीमावर्ती इलाकों में गिरे मिले।

भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड ने जारी किया वीडियो

अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे भारत ने पहले पाकिस्तानी हमलों को रोका, मिसाइलों को मारा, ड्रोन्स को गिराया और फिर पलटवार किया। कैसे एस-400 ने एक भी पाकिस्तानी मिसाइलों को भारत में गिरने ही नहीं दिया।

भारत ने पाकिस्तान में कहां-कहां किए हमले

इस वीडियो में भारतीय सेना ने सैटेलाइट इमेज के जरिए यह भी साफ कर दिया कि भारत ने पाकिस्तान में कहां हमला बोला, हमला कितना सटीक था और भारत के हमले में पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!