शहर

Ram Mandir Inauguration: प्राण प्रतिष्ठा से पहले रोशन हुआ राम मंदिर, मनमोहक दृश्य देख नहीं हटेंगी नजरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2024, 08:29 AM IST

प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर को रोशनी से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर बेहद दर्शनीय प्रतीत हो रहा है।

Image

राम मंदिर पर रोशनी

Photo : ANI

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर को रोशनी से सजाया गया। जगमगाता दृश्य आध्यात्मिक और धार्मिक आयोजन में श्रद्धासुमन अर्पण करने की एक पहल है। मंदिर के परिसर समेत मंदिर के गुंबद तक सफेद रोशनी से जगमग हो रहे हैं। इसके अलावा अयोध्या में दीये जलाए गए हैं, जो बेहद दर्शनीय प्रतीत हो रहे हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास है। हर कोने से राम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। लोग 22 जनवरी 2024 को होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को अपने घरों में उत्साव रूप में मनाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा हो भी क्यों न 500 वर्षों का वनवास जो खत्म होने वाला है। हर गली मोहल्ले में केवल 'राम आएंगे' गाने की धुन सुनाई दे रही है। पूरा भारत राममय हो गया है।

प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी

अयोध्या में 22 जनवरी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से पूरी की जाएगी। इस कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने तैयारी का जायजा लिया। वहीं राम मंदिर में रामलला की 51 इंच की श्यामल मूर्ति को स्थापित कर दिया गया है और नवग्रहों की शांति की पूजा भी पूरी कर दी गई है। अब पांचवें दिन का अनुष्ठान और अधिवास पूरा किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि अयोध्या पहुंच रहे हैं।

रोशनी से जगमगाएगा राम मंदिर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की तैयारी अपने अंतिम चरण पर है। इसी बीच अयोध्या राम मंदिर के रोशनी से जगमगाने वाली फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पूरे मंदिर को सुंदर लाइटों से सजाया गया है। रात में मंदिर की खूबसूरती इस रोशनी के साथ और बढ़ती हुई दिखाई देती है। रोशनी के साथ राम मंदिर का नजारा और अद्भुत होगया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article