महाराष्ट्र के पालघर जिले के चिंचोटी इलाके में उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब दुर्गा माता मंदिर के पास एक सैलून में तेज आवाज में देशविरोधी नारा वाला गाना बजाया गया। गाना टुकड़ों में बंटेगा हिंदुस्तान, कश्मीर बनेगा पाकिस्तान....आसपास इलाके में गूंज रहा था। टाइम्स नाऊ नवभारत के नये न्यूज शो 'चक्रVIEW' (ChakraView With Sumit Awasthi) में इस मामले की पड़ताल की, साथ ही बीजेपी के मंत्री नितेश राणे से इसपर 'खास बातचीत' की
2026 में देश नई दौड़ लगा रहा है...ये दौड़ तरक्की की है...नौकरी की है...नये भारत को दुनिया में एक नई पहचाने दिलाने की है...लेकिन कई लोग देश की इस तरक्की में नफरत का तड़का लगा रहे हैं...भारत का खाकर पाकिस्तान की गा रहे हैं...इनकी देशविरोधी सोच समाज में नफरत का जहर घोल रही है....नवभारत ऐसे ही नफरती बयानों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहा है...
चिंचोटी इलाके में देशविरोधी गाना बजाने पर बवाल
महाराष्ट्र का एक जिला है पालघर...जहां के चिंचोटी इलाके में देशविरोधी गाना बजाने पर बवाल मचा हुआ है...सवालों में अब्दुल है...ये ही शख्स सैलून में स्पीकर पर देश विरोधी गाना बजा रहा था...कश्मीर को लेकर देशविरोधी गाना बजाने वाला ये शख्स यूपी के आजमगढ़ का बताया जा रहा है...किसी ने ये गाना रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया...इसके बाद लोग मौके पर पहुंच गये....जमकल बवाल काटा...अब्दुल के खिलाफ नारेबाजी की...विरोध की आवाज सुनकर फौरन पुलिस भी पहुंच गई....इसके बाद अब्दुल के खिलाफ नये साल पर माहौल बिगाड़ने की साजिश, झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली....अब्दुल इस समय सलाखों के पीछे है...
'ऐसे ना जाने कितने अब्दुल इस देश का खाकर पाकिस्तान की धुन बजा रहे है'
अब्दुल रहमान की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है...बात सिर्फ इस अब्दुल की नहीं है...ऐसे ना जाने कितने अब्दुल इस देश का खाकर पाकिस्तान की धुन बजा रहे है...ऐसी देशविरोधी मानसिकता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है....ये देश की एकता और संप्रभुता से जुड़ा मामला है...हमारा देश लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलता है...कानून है...नियम है...हिंदू, मुस्लिम सभी के लिए समान अधिकार है...लेकिन अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी को कुछ भी करने की आजादी नहीं दी जा सकती....देश में रहना है तो राष्ट्रवाद की शिक्षा लेनी होगी...चाहे फिर वो राम हो या रहीम...कश्मीर सपने में भी भारत से अलग नहीं हो सकता है...अब्दुल जैसे लोग अगर कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाने का सपना देख रहे हैं...तो देखते रहिए...क्योंकि ये हकीकत में कभी साकार होने वाला नहीं है...
