देश

देश में कैसे बढ़ रहा कोरोना? एक सप्ताह में क्या-क्या हुआ, किन शहरों में मिले मरीज; 5 प्वाइंट में समझिए

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Dec 22, 2023, 11:47 AM IST

Corona Virus: कोरोना के आंकड़ों को देखें तो हर दिन 250 से 300 नए मरीज सामने आ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित केरल से ही हैं। हालांकि, डराने वाली बात यह है कि कई नए शहरों में कोरोना की लंबे समय बात वापसी हुई है। इसमें बिहार, छत्तीसगढ़, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद शामिल हैं।

Image

कोरोना वायरस

Photo : BCCL

Corona Virus: देश के कई हिस्सों में कोरोना की रफ्तार बढ़ गई है। एक तरह से यह वायरस फिर से वापसी कर रहा है। पिछले एक सप्ताह में ऐसे कई नए शहर हैं, जहां लंबे समय के बाद कोरोना मरीज मिला है। इनमें नए स्ट्रेन JN.1 के मामले डराने वाले हैं। भले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना के इस नए वैरिएंट को जोखिम भरा न बताया हो, लेकिन बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है और लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है।

बीते एक सप्ताह के कोरोना के आंकड़ों को देखें तो हर दिन 250 से 300 मामले सामने आ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा मरीज केरल से हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर कर्नाटक है, वहीं तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में आज 328 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा केरल से हैं। यहां अकेले 265 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा डराने वाली बात यह है कि लखनऊ, नोएडा, बिहार और छत्तीसगढ़ में लंबे समय बात कोरोना की वापसी हुई है।

1. एक सप्ताह में 1800 से ज्यादा मरीज

कोरोना के आंकड़ों को देखें तो बीते रविवार से अब तक देश में 1800 से ज्यादा कोरोना मरीज मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा मरीज गुरुवार को दर्ज किए गए थे। इस दिन 24 घंटे में अंदर 358 मरीज सामने आए। वहीं इससे पहले 20 दिसंबर को 341 नए मामले सामने आए थे।

एक सप्ताह में कैसे बढ़े कोरोना मरीज

दिन नए मामले
17 दिसंबर 312
18 दिसंबर 127
19 दिसंबर 335
20 दिसंबर 341
21 दिसंबर 358
22 दिसंबर 328

2. देश में नए स्ट्रेन के कितने मामले?

कोविड के नए वैरिएंट JN.1 के देश में अब तक 26 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 19 गोवा में, चार राजस्थान में और एक-एक केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र में पाए गए हैं। वहीं, एक मामला नोएडा में सामने आया है। हालांकि, जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद इसकी पुष्टि होगी।

3. इन नए शहरों में कोरोना की दस्तक

लंबे समय बाद कोरोन की कई नए शहरों में वापसी हुई है। इसमें गाजियाबाद में दो, नोएडा में एक, लखनाफ में एक, पटना में दो, छत्तीसगढ़ में तीन मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा राजस्थान में भी दो मरीज पाए गए हैं, यहां एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।

4. 11 राज्यों में फैला नया वैरिएंट

नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) ने स्वास्थ्य मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी है। इसमें बताया गया है कि कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 देश के 11 राज्यों में पहुंच गया है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के अलावा गोवा, पुडुचेरी, गुजरात, तेलंगाना, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में भी कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनकी जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि की जाएगी।

5. तेजी से फैल रहा संक्रमण

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार नया वैरिएंट ओमिक्रॉन फैमिली का ही है। यानी यह वैरिएंट भी तेजी से संक्रमण फैला सकता है। भले ही यह जोखिम भरा न हो और नए वैरिएंट से संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हों, लेकिन इसकी संक्रमण दर चिंता का कारण बन सकती है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तव author

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रक... और देखें

End of Article