देश

बहराइच में बढ़ा बवाल, युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा, फूंके गए दुकानें-अस्पताल और वाहन

जब एक जुलूस खास इलाके से गुजर रहा था तभी दूसरे समुदाय के लोगो ने हमला किया, जिससे एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है।

Image

बहराइच में हिंसा

Photo : ANI

Bahraich violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान युवक की हत्या के बाद हिंसा भड़क उठी है। एक गांव में युवक की हत्या के विरोध में आज हिंसा और भड़क उठी। गुस्साई भीड़ ने दुकानों-अस्पताल को फूंक दिया। यहां भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। इस बीच पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और 30 आरोपियों को हिरासत में लिया है। बहराइच हिंसा में हुई एफआईआर में अब्दुल हमीद, सरफराज, फहीम , शेर खान , ननकाऊ और मारफ अली आरोपी सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें से चार लोग अज्ञात हैं। इस मामले में अब तक 30 से ज्यादा लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल हिंसा प्रभावित इलाके में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

दुर्गा जुलूस पर हमला

बहराइच की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि महसी तहसील के अंतर्गत महाराजगंज इलाके में तनाव था। जब जुलूस उस इलाके से गुजर रहा था तभी दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है। अशांति प्रभावित सभी क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

बहराइच हिंसा में एफआईआर दर्ज

बहराइच हिंसा में एफआईआर दर्ज

सीसीटीवी फुटेज देख आरोपियों की पहचान

उन्होंने कहा कि इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, और हिंसा प्रभावित इलाकों के सीसीटीवी फुटेज देख कर अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है, और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, रविवार को एक गांव में जुलूस के दौरान संगीत बजाने को लेकर हुए सांप्रदायिक टकराव के दौरान गोली लगने से 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान हुए पथराव और गोलीबारी में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

22 साल के युवक की मौत

यह घटना उस समय हुई जब विसर्जन के लिए देवी दुर्गा की मूर्ति लेकर मंसूर गांव के महाराजगंज बाजार से एक जुलूस गुजर रहा था। जुलूस में शामिल रेहुआ मंसूर गांव के निवासी 22 वर्षीय युवक को गोली लग गई। एक परिजन ने बताया कि युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। फखरपुर कस्बे और कुछ अन्य स्थानों पर इसी तरह के प्रस्तावित जुलूस रद्द कर दिए गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसा की निंदा की और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने पर्याप्त इंतजाम कर समय पर प्रतिमा विसर्जन कराने तथा धार्मिक संगठनों से संवाद करने के निर्देश प्रशासन को निर्देश दिये।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article