देश

Kuwait Fire: अंधकारमय हो गया अर्शदीप का भविष्य, कुवैत अग्निकांड ने उठाया सिर से पिता हिम्मत राय का साया

Kuwait Fire: कुवैत में जान गंवाने वाले 45 भारतीयों में पंजाब के होशियारपुर के हिम्मत रॉय भी शामिल हैं। हिम्मत रॉय की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार के लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दरअसल, कुवैत के मंगफ क्षेत्र में स्थित एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में भीषण आग लगने की वजह से 49 लोगों की मौत हो गई।

Image

कुवैत अग्निकांड

Photo : Times Now Digital

Kuwait Fire: कुवैत के मंगफ क्षेत्र में स्थित एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में भीषण आग लगने की वजह से 45 भारतीय समेत 49 मजदूरों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। मरने वाले 45 लोगों में पंजाब के होशियारपुर के काको गांव के रहने वाले हिम्मत रॉय भी शामिल हैं।

सनद रहे कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का दावा था कि विदेश से गोरे पंजाब में व्यापार के लिए आएंगे। विदेश से गोरे कब आएंगे यह तो पता नहीं, लेकिन अपने सुनहरे भविष्य के लिए विदेश जाने वाले पंजाबियों के शव पंजाब जरूर पहुंच रहे हैं।

काको गांव में पसरा मातम

हिम्मत रॉय की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार के लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। हिम्मत रॉय की पत्नी और दामाद ने उनकी मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह पिछले 25 साल से ज्यादा समय से कुवैत में काम कर रहे थे और परिवार अच्छे से गुजर-बसर कर रहा था।

उन्होंने बताया कि हिम्मत रॉय का एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा अभी 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है और बेटियों की शादी हो चुकी है।

परिवार में कमाने वाला अब कोई नहीं

हिम्मत रॉय के दामाद ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि होशियारपुर के तहसीलदार ने गुरुवार को उन्हें हिम्मत रॉय के शव को भारत आने की जानकारी दी थी, लेकिन प्रशासन या सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि उन तक नहीं पहुंचा। परिवार में हिम्मत रॉय अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत के बाद उनके बेटे अर्शदीप का भविष्य अंधकारमय न हो, इसलिए सरकार को उनका हाथ थामना चाहिए और उनकी आर्थिक मदद करनी चाहिए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article