देश

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में तीन IPS अधिकारियों के तबादले, किसे मिली कहां की जिम्मेदारी?

मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे राज्य के पुलिस प्रशासन को और मजबूत करने की कोशिश की गई है।

Image

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव। AI IMAGE

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। राज्य सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आशुतोष बागरी को नया पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। आशुतोष बागरी इससे पहले भिंड की 17वीं बटालियन में कमांडेंट के पद पर तैनात थे। अब उन्हें बुरहानपुर जिले की कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। लंबे समय से खाली चल रहे इस पद पर अब नियुक्ति होने से जिले में पुलिस प्रशासन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

आईपीएएस राकेश सगर का भी ट्रांसफर

सरकार ने आईपीएस अधिकारी राकेश सगर का भी तबादला किया है। वे अब तक ग्वालियर की दूसरी बटालियन में डीआईजी के पद पर कार्यरत थे। नए आदेश के अनुसार अब उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) की जिम्मेदारी दी गई है।
mp 3 ips transfer

मध्य प्रदेश में 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले।

विदिता डागर को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

आईपीएस अधिकारी विदिता डागर को भी नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्वालियर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP) के रूप में अपनी सेवाएं देने के बाद, अब उन्हें पदोन्नत करते हुए ग्वालियर स्थित दूसरी बटालियन में कमांडेंट (सेनानी) के पद पर नियुक्त किया गया है। विदिता डागर की यह नई पोस्टिंग उनके प्रशासनिक अनुभव और क्षेत्र में उनकी सक्रिय कार्यप्रणाली को देखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

बता दें कि पिछले हफ्ते 2 मई को राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के बड़े तबादले किए थे। उसी दौरान बुरहानपुर के तत्कालीन एसपी देवेंद्र पाटीदार को झाबुआ जिले का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया था। इसके बाद से बुरहानपुर में एसपी का पद खाली चल रहा था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article