देश

Hindi Samachar 5 November, 2022: PM बोले- INC ने की हिमाचल की अनदेखी, सिसोदिया बोले- मेरा PA कर लिया गया अरेस्ट

  • Authored by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 5, 2022, 07:42 PM IST

Hindi Samachar 5 November, 2022: इस बीच, पंजाब में शिवसेना(टकसाली) पार्टी के सदस्यों ने अमृतसर में अपने नेता सुधीर सूरी की मौत पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सुधीर सूरी की कल एक विरोध प्रदर्शन के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (कैन्वा/अभिषेक गुप्ता)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Hindi Samachar 5 November, 2022: केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा है कि राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ एक ही दर्जे के हैं और नागरिकों को दोनों के प्रति समान सम्मान दिखाना चाहिए। इस बीच, कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ-2’ के संगीत का कथित तौर पर अनधिकृत उपयोग करने को लेकर राहुल गांधी समेत पार्टी के तीन नेताओं के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। वहीं, यूपी के भदोही जिले के ज्ञानपुर खंड विकास क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को कथित तौर पर वाट्सएप ग्रुप में हिंदू देवी-देवता और एक जाति विशेष के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पढ़ें, आज के प्रमुख हिंदी समाचार:

गुजरातः कांग्रेस को 5 से अधिक सीट न मिलेगी- केजरीवाल

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 कई मायनों में खास होने वाला है। किसी भी तरह का नतीजा ऐतिहासिक होगा। अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो विजय रथ को कोई रोकने वाला नहीं। अगर कांग्रेस कामयाब होती है तो 35 साल बाद बदलाव होगा और यदि आम आदमी पार्टी के हाथ जीत लगती है तो इसमें कई अर्थ छिपे होंगे। चुनावी तारीखों के ऐलान के पहले से आप के नेता गुजरात का दौरा करते रहे हैं। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...पढ़ें, पूरी खबर।

कांग्रेस ने हमेशा हिमाचल की अनदेखी की, जानें- और क्या बोले PM मोदी?

मंडी में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस न केवल 'राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ' है, बल्कि देश के विकास के लिए भी है। हिमाचल के मंडी में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने केंद्र में कांग्रेस (Congress) के शासन...पढ़ें, पूरी खबर।

ED ने मेरा PA गिरफ्तार किया, भाजपा चुनावों से डरी: सिसोदिया

दिल्ली के डिप्टी सीएम और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि उनके पीए (पर्सनल असिस्टेंट) अरेस्ट कर लिए गए हैं। शनिवार (पांच नवंबर, 2022) को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की...पढ़ें, पूरी खबर।

LS की एक, VS की 5 सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव: ECI

भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India : ECI) ने पांच राज्यों के लिए उप-चुनाव के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। शनिवार (पांच नवंबर, 2022) को जारी किए गए इस चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक, ये उप-चुनाव ओडिशा (Odisha), राजस्थान (Rajasthan), बिहार (Bihar), उत्तर प्रदेश (UP) और छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) में...पढ़ें, पूरी खबर।

काशी में भी दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री ने दी खुशखबरी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने शनिवार को कहा कि यहां बुलेट ट्रेन (Bullet Train) सेवा शुरू करने के लिए सर्वे का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित हाई स्पीड रेल कॉरिडोर ग्रेटर नोएडा, आगरा, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी से होकर गुजरेगा। मुंबई और अहमदाबाद के बीच पहली...पढ़ें, पूरी खबर।

T20 WC: SL को पटखनी दे सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, टूटा कंगारुओं का सपना

इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जीत के लिए मिले 142 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इंग्लैंड ने धमाकेदार शुरुआत की लेकिन पहला विकेट गंवाने के बाद विजयी लक्ष्य को हासिल करने में उनके पसीने छूट गए। 7.2 ओवर में 75 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम...पढ़ें, पूरी खबर।

आतंकवाद-दंगों से न गई उतनी जान, जितनी अकेले प्रदूषण ने लील लीं

देश साल दर साल प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। रिपोर्टों की मानें तो देश में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां पॉल्यूशन नहीं है। हर जगह प्रदूषण का कहर है जिससे हजारों लोग हर साल मर रहे हैं। शिगाओ यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के...पढ़ें, पूरी खबर।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article