देश

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो श्रद्धांजलि साझा की। उन्होंने देश के 'एयर वॉरियर्स' के साहस, प्रतिबद्धता और राष्ट्र के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

Image

वायु सेना दिवस की पीएम मोदी ने दी बधाई।

Air Force Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायु सेना दिवस के अवसर पर भारतीय वायु सेना के वीर वायु योद्धाओं को नमन करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। एक वीडियो शेयर करते हुए पीएम ने कहा कि 'भारत को अपने एयर वॉरियर्स पर गर्व है। वायुसेना दिवस पर हम अपने आसमान की रक्षा करने वाले उनके साहस और प्रतिबद्धता को सलाम करते हैं!' वायु सेना दिवस समारोह के लिए हिंडन एयरपोर्ट पर भव्य तैयारी की गई है।

भारत को अपने एयर वॉरियर्स पर गर्व है-पीएम

भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो श्रद्धांजलि साझा की। उन्होंने देश के 'एयर वॉरियर्स' के साहस, प्रतिबद्धता और राष्ट्र के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। पीएम मोदी ने X पर लिखा, 'भारत को अपने एयर वॉरियर्स पर गर्व है। वायुसेना दिवस पर हम अपने आसमान की रक्षा करने वाले उनके साहस और प्रतिबद्धता को सलाम करते हैं!'

हिंडन एयर फोर्ट स्टेशन पर भव्य तैयारी

भारतीय वायुसेना अपनी 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर गाजियाबाद के हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर भव्य परेड का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

सही दिशा में आगे बढ़ रही है वायु सेना-AP सिंह

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने बुधवार को कहा कि वायुसेना 'सही दिशा में आगे बढ़ रही है’, लेकिन इसकी गति मौजूदा समय की तुलना में थोड़ी और तेज हो सकती है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक के इस दौर में वायुसेना को अपनी क्षमताओं को और मजबूत करने की जरूरत है। सुब्रतो पार्क स्थित वायुसेना सभागार में वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर वायु योद्धाओं और वायुसेना के पूर्व कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, 'जहां हमें अधिक उन्नत क्षमताओं, तेजी से नए संसाधनों को शामिल करने और अधिक युद्धक शक्ति की जरूरत है’।

इस महीने सेवानिवृत्त हो रहे एयर चीफ

इसी महीने सेवानिवृत्त होने वाले वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल सिंह, आशुतोष दीक्षित को अपना पदभार सौंपेंगे, जिन्हें उनका उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया है। अपने संबोधन में एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय वायुसेना का ध्यान 'प्लेटफॉर्म-केंद्रित दृष्टिकोण से हटकर क्षमता-केंद्रित दृष्टिकोण' पर केंद्रित हुआ है। उन्होंने कहा कि विभिन्न घटकों के एकीकरण पर भी जोर दिया गया है। उन्होंने कहा, 'वायुसेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अपने पराक्रम का लोहा मनवाया।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article