देश

Hindi Samachar 21 अक्टूबर: बद्रीनाथ में रात बिताएंगे PM मोदी, पाकिस्तान में इमरान खान हुए अयोग्य घोषित

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 08:13 PM IST

Hindi Samachar 21 October, 2022: पीएम मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड के दौरे पर हैं। पीएम बद्रीनाथ में ही आज की रात बिताएंगे। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी चीन सीमा के नजदीक स्थित माणा गांव भी गए। जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलांन्यास किया। यहां पढ़ें दिन भर की अहम खबरें।

Image

Hindi Samachar 21 अक्टूबर: बद्रीनाथ में रात बिताएंगे PM मोदी, पाकिस्तान में इमरान खान हुए अयोग्य घोषित

Hindi Samachar 19 October: पीएम मोदी शुक्रवार की रात उत्तराखंड के बद्रीनाथ में ही बिताएंगे। यहां वो जारी विकास परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद अगले दिन सुबह मंदिर में पीएम मोदी पूजा-अर्चना करेंगे। उधर पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान को चुनाव आयोग ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया है। साथ ही भारत ने नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि प्राइम' (Agni Prime Missile) का सफल परीक्षण किया है। यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-

भारत के आखिरी गांव का आध्यात्म से लेकर चीन तक कनेक्शन, माणा बनेगा 700 गांवों के लिए मॉडल

PM Narendra Modi in Mana Gaon:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के चमोली जिले के ऐसे गांव में पहुंचे, जिसका महाभारत (Mahabharat) काल से नाता है। चीन की सीमा (China Border) के करीब स्थित माणा गांव भारत का आखिरी गांव है। यहां से तिब्बत की दूरी केवल 26 किलोमीटर है। माणा गांव में नए प्रोजेक्ट की शुरूआत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बड़ा रणनीतिक दांव चला है। पीएम मोदी आज की रात बद्रीनाथ में ही गुजारेंगे। पढ़ें पूरी खबर

शिवराज पाटिल के 'गीता' में जिहाद बयान से कांग्रेस का किनारा, क्या बीजेपी को मिला मुद्दा

शिवराज पाटिल कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। पाटिल यूपीए सरकार के दौरान गृहमंत्री थे और मुंबई हमलों के समय सूट बदलने के मामले में चर्चा में आए। भगवा आतंकवाद पर चर्चा में आए और करीब एक दशक बाद महाभारत में जिहाद का जिक्र कर चर्चा में है। उन्होंने कहा कि महाभारत के एक अध्याय में श्रीकृष्ण ने जो उपदेश दिया वो आखिर क्या है एक तरह से जिहाद ही तो है। अब उनके इस बयान पर टाइम्स नाउ नवभारत ने जब कुछ सवाल पूछे तो जवाब देने की जगह चलते बने। लेकिन बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाया और करारा हमला किया। हालांकि कांग्रेस ने उनके बयान से किनारा कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

मौजूदा सांसदों के ट्रीटमेंट में वीआईपी व्यवस्था, हंगामे के बाद दिल्ली AIIMS ने आदेश लिया वापस

हाल ही में एम्स दिल्ली के निदेशक की तरफ से लोकसभा सचिवालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी वाई एम कांडपाल को एक खत लिखा जिसमें जिक्र था लोकसभा और राज्यसभा के मौजूदा सांसदों को बेहतर मेडिकल केयर के लिए एक नोडल ऑफिसक की नियुक्ति हो जिस पर आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के फेडरेशन ने आपत्ति जताई और अब एम्स की तरफ से आदेश वापस लिया जा चुका है। पढ़ें पूरी खबर

परमाणु क्षमता वाली अग्नि पी मिसाइल क्यों भारत के लिए है खास, एक नजर

भारत ने शुक्रवार सुबह ओडिशा के तट से नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि प्राइम' (Agni Prime Missile) का सफल परीक्षण किया। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि सभी परीक्षण उद्देश्यों को पूरा कर लिया गया है। 'अग्नि प्राइम' के लगातार तीसरे (और सफल) परीक्षण ने 'प्रणाली की सटीकता और विश्वसनीयता स्थापित की'अधिकारियों ने कहा कि रडार, टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम सहित कई ट्रैकिंग सिस्टम द्वारा प्राप्त डेटा का उपयोग करके प्रदर्शन को मान्य किया गया था। पढ़ें पूरी खबर

Pakistan: लालच में गई कुर्सी... इमरान खान को EC ने किया अयोग्य घोषित; भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सार्वजनिक पद पर रहने से अयोग्य घोषित कर दिया है। इमरान पर आरोप है कि उन्होंने अन्य राष्ट्रों के प्रमुखों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिले उपहारों को अवैध रूप से बेचा है। पढ़ें पूरी खबर

T20 WC: इन दो भारतीय खिलाड़ियों के बीच टीम में जगह बनाने की जंग !

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले वामहस्त भारतीय हरफनमौला अक्षर पटेल कोच राहुल द्रविड की देखरेख में नेट सत्र पर लंबे समय तक गेंदबाजी अभ्यास करते दिखे लेकिन चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम में बायें हाथ के तीन बल्लेबाजों की मौजूदगी के कारण अंतिम एकादश में उनका चयन मुश्किल होगा। पढ़ें पूरी खबर

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो में होगी इमली फेम फहमान खान की एंट्री! क्या सुंबुल की परेशानियां होगी कम

Bigg Boss 16: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) दिनोंदिन दिलचस्प होता जा रहा है। इस बार के कंटेस्टेंट्स के साथ बिग बॉस भी गेम खेलते नजर आ रहे हैं। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम बदलती नजर आ रही हैं। शो में जल्द वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने वाली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इमली फेम एक्टर फहमान खान (Fahmaan Khan) बिग बॉस में एंट्री कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article