दुनिया

Pakistan: लालच में गई कुर्सी... इमरान खान को EC ने किया अयोग्य घोषित; भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 02:23 AM IST

Pakistan: तोशाखाना मामले में पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) दोषी पाए गए हैं। उन पर करोड़ों की हेराफेरी का लगा आरोप अब सिद्ध हो गया है। चुनाव आयोग के फैसले में कहा गया है कि इमरान खान भ्रष्टाचार के मामले में शामिल थे, इसलिए उन्हें अयोग्य करार दिया जा रहा है।

Image

इमरान खान पर लगा संपत्ति छुपाने का आरोप (फोटो- AP)

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सार्वजनिक पद पर रहने से अयोग्य घोषित कर दिया है। इमरान पर आरोप है कि उन्होंने अन्य राष्ट्रों के प्रमुखों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिले उपहारों को अवैध रूप से बेचा है।

पीटीआई ने क्या कहा

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान को "भ्रष्ट आचरण" का दोषी पाया और उन्हें संसद सदस्य होने से अयोग्य घोषित कर दिया। वहीं इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी ने इस फैसले को तुरंत खारिज कर दिया। उसने कहा कि वह इस फैसले को चुनौती देने के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में अपील दायर करेगी। साथ ही पार्टी फैसले के खिलाफ समर्थकों से सड़कों पर उतरने की अपील करेगी।

पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग का रवैया सबसे खराब रहा है। उन्होंने कहा- "हमने इस पर कभी कोई उम्मीद नहीं लगाई थी।यह एक शर्मनाक फैसला है। उन्होंने पूरे राष्ट्र को शर्मसार किया है।"

सरकार का पक्ष

वहीं पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान को भ्रष्ट आचरण का दोषी पाया है। वह अब अयोग्य ठहराए गए हैं। जिन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों के कथित भ्रष्टाचार के बारे में झूठ फैलाया था, उन्हें अब रंगे हाथों पकड़ा गया है।

क्या है मामला

इमरान खान के खिलाफ अगस्त में पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के एक सदस्य ने मामला दायर किया था। इसमें कहा गया था कि पूर्व प्रधानमंत्री ने विदेशी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दिए गए उपहारों को राज्य उपहार डिपॉजिटरी (जिसे तोशाखाना भी कहा जाता है) से खरीदा था, लेकिन घोषणाओं में संपत्ति का खुलासा नहीं किया था। जिसके बाद आयोग ने इस मामले की जांच की थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article