देश

Hamirpur Mazaar: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में मजार का अवैध ढांचा ध्वस्त, वन विभाग का एक्शन

Hamirpur Mazaar: हमीरपुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह जिला है। हमीरपुर जिले के शास्त्री क्षेत्र में लखदाता पीर नाम की ‘मजार’ के नवनिर्मित ढांचे को गिरा दिया।

Image

हमीरपुर में अवैध मजार ध्वस्त (प्रतीकात्मक फोटो- PTI)

KEY HIGHLIGHTS
  • हमीरपुर में मजार के अवैध हिस्से को लेकर बवाल
  • तनाव के बाद अवैध हिस्से को गिराया गया
  • वन विभाग ने अवैध हिस्से को गिराया

Hamirpur Mazaar: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक मजार के अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया। मजार के एक हिस्से को हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने शिकायत के बाद हटा दिया है।

अवैध निर्माण को लेकर तनाव

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ‘‘अवैध’’ मस्जिदों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच वन विभाग ने सोमवार को हमीरपुर जिले के शास्त्री क्षेत्र में लखदाता पीर नाम की ‘मजार’ के नवनिर्मित ढांचे को गिरा दिया। वन भूमि पर इस ‘मजार’ के निर्माण कार्य को लेकर विवाद तब पैदा हो गया जब किसी ने सुबह के समय इस स्थल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं, जिससे हिंदू समुदाय में नाराजगी फैल गई और तनाव बढ़ गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए स्थानीय जिला प्रशासन ने त्वरित हस्तक्षेप किया तथा वन विभाग को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह जिला

प्रशासन के आदेश के बाद वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां बनाई जा रही अवैध दीवार को गिरा दिया। वन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि विभाग संबंधित भूमि का सीमांकन करेगा। हमीरपुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह जिला है। अधिकारियों ने बताया कि दीवार हटाने के लिए कार्रवाई करते समय स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें स्थिति से अवगत करा दिया था। आधिकारिक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि हमीरपुर जिले और शहर में स्थिति अब नियंत्रण में है तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कई जगह तनाव

पुलिस ने बताया कि विहिप नेताओं, पूर्व पार्षदों और पंचायत प्रमुखों सहित 50 लोगों के खिलाफ पिछले सप्ताह यहां संजौली क्षेत्र में एक मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के संबंध में रविवार को मामला दर्ज किया गया। ग्यारह सितंबर को प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक तोड़ दिए और पथराव किया, जबकि पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें छोड़ीं और लाठीचार्ज किया। इसमें करीब 10 लोग घायल हो गए थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article