देश

Himachal Election: मंत्री की जगह जिस 'चायवाले' को BJP ने दिया है टिकट, उनके पास है करोड़ों की संपत्ति

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 05:24 PM IST

Himachal Election: बीजेपी ने जिस 'चायवाले' संजय सूद को शिमला शहरी क्षेत्र से टिकट दिया है, वहां से कभी सुरेश भारद्वाज चुनाव लड़ते थे। यहां से वो चार बार विधायक रह चुके हैं और हिमाचल सरकार में मंत्री भी हैं, लेकिन इस बार बीजेपी ने उनकी सीट बदल दी और उनके प्रतिद्वंदी संजय सूद का यहां से टिकट मिल गया।

Image

बीजेपी प्रत्याशी संजय सूद

Photo : Twitter

Himachal Election: हिमाचल में इन दिनों एक उम्मीदवार की काफी चर्चा हो रही है। नाम है संजय सूद (Sanjay Sood), बीजेपी ने उन्हें शिमला शहरी सीट (Shimla Urban Seat) से चुनावी मैदान में उतारा है। यहां से बीजेपी (BJP) ने अपने वर्तमान विधायक और मंत्री सुरेश भारद्वाज का टिकट काटकर सूद को टिकट दिया है। संजय सूद को हिमाचल में 'चायवाले' के नाम से भी जाना जाता है।

संजय सूद के पास आज भी शिमला में एक चाय की दुकान है। 'चायवाले' के नाम से ऐसा लगता है, जैसे उनके पास ज्यादा संपत्ति नहीं होगी, अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो गलत है, सूद करोड़पति हैं।

कितनी है संपत्ति

संजय सूद के पास लगभग 3 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सूद के पास 1.45 करोड़ की अचल और 54 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी संगीता सूद के पास 46 लाख रुपये की चल 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। सूद के पास शिमला के सराहन में जमीन और कांगड़ा के रामनगर में एक मकान है। कैथू और शिमला में भी उनके पास घर है।

कौन हैं सूद

सूद बीजेपी में काफी नीचे से उठकर यहां तक पहुंचे हैं। सूद के आरएसएस के साथ भी अच्छे संबंध हैं। संजय सूद इस सीट से पिछली बार भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब सुरेश भारद्वाज ने उन्हें पटखनी देकर टिकट हासिल कर ली थी, लेकिन इस बार भारद्वाज, सूद से हार गए और उनकी सीट बदल गई। संजय सूद फिलहाल हिमाचल बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article