देश

Haryana: खट्टर सरकार का बड़ा फैसला, हरियाणा में अब SC के इन अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन में 20% का आरक्षण

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 29, 2023, 06:52 AM IST

Haryana: हरियाणा में ग्रुप ए और बी श्रेणी की सरकारी नौकरियों में अब अनुसूचित जाति को पदोन्नति में 20% आरक्षण मिलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को चल रहे विधानसभा सत्र के बीच की।

Image

सीएम खट्टर ने किया हरियाणा में प्रमोशन में आरक्षण देने का फैसला (फोटो- manoharlalkhattar)

Haryana: आरक्षण को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने अनुसूचित जाति के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने फैसला किया है कि एससी श्रेणी के ग्रुप ए और बी के अधिकारियों को प्रमोशन में भी आरक्षण मिलेगा। वो भी 20 प्रतिशत।

सीएम खट्टर की घोषणा

हरियाणा में ग्रुप ए और बी श्रेणी की सरकारी नौकरियों में अब अनुसूचित जाति को पदोन्नति में 20% आरक्षण मिलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को चल रहे विधानसभा सत्र के बीच की। सीएम खट्टर ने कहा- "मैं आज अनुसूचित जाति के कर्मचारियों हेतु ग्रुप-A और ग्रुप-B कैटेगरी की सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में 20% आरक्षण लागू करने की घोषणा करता हूं।"

बनाई जा रही रोस्टर प्रणाली

मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार एक रोस्टर प्रणाली बनाने पर काम कर रही है जो इस आरक्षण नीति का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगी। आरक्षण पहले राज्य सरकार में समूह सी और डी पदों तक सीमित था। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह निर्णय अब उच्च-स्तरीय पदों पर आरक्षित श्रेणी के सरकारी अधिकारियों पर लागू होगा।

एक सप्ताह के भीतर अधिसूचना

उन्होंने सदन को बताया कि नई आरक्षण प्रणाली पदोन्नति के सभी चरणों में आरक्षण का विस्तार करेगी, जिससे सभी स्तरों पर सरकारी नौकरियों में आरक्षित समुदायों के लिए निरंतर समर्थन और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा। इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर अधिसूचना जारी कर दी जायेगी। हरियाणा विधानसभा ने नगर निकाय चुनावों में पिछड़ा वर्ग-ए श्रेणी को आरक्षण का लाभ देने के लिए सोमवार को एक विधेयक भी पारित किया। राज्य मंत्रिमंडल ने हाल ही में आरक्षण प्रदान करने के लिए अपने पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article