देश

हरिद्वार में बड़ा हादसा: 40 फीट गहरे बोरवेल में फंसे शख्स की मौत, SDRF-NDRF ने 10 घंटे तक चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarakhand Rescue Operation: हरिद्वार के कांगड़ी गांव में 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे मनोहर की मौत हो गई। SDRF, NDRF, पुलिस और फायर टीम ने 10 घंटे के तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

Image

SDRF-NDRF की टीमों ने 10 घंटे तक चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Photo : ANI

Uttarakhand Rescue Operation: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले (Haridwar Borewell Rescue) में एक बड़ा हादसा हुआ। कांगरी गांव में 40 फुट (40 feet borewell rescue) गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 10 घंटे के बचाव अभियान के बाद उसका शव बरामद किया गया। यह घटना हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी गांव में शुक्रवार को हुई। व्यक्ति की पहचान मनोहर के रूप में हुई है, जो बोरवेल पर काम करते समय अचानक हादसे का शिकार हो गए थे। जानकारी के अनुसार, जैसे ही घटना की सूचना मिली, तुरंत राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन शख्स को बचाया नहीं जा सका।

SDRF और NDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन

सुबह करीब 10:30 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जो रात 9 बजे तक चला। इस दौरान सभी टीमों ने मिलकर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किए गए। एनडीआरएफ के टीम कमांडर तिरेपन सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह 11:45 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली, जिसके बाद उनकी टीम मात्र 25 मिनट में मौके पर पहुंच गई। शुरुआत में टीमों ने व्यक्ति को हाथों से निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद मौके पर जेसीबी मशीन मंगाई गई और सावधानीपूर्वक खुदाई शुरू की गई।

काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया बाहर

काफी मशक्कत के बाद आखिरकार मनोहर के शव को बोरवेल से बाहर निकाला गया। फिलहाल, प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि यह हादसा कैसे हुआ और क्या इसमें किसी तरह की लापरवाही शामिल थी। इस घटना ने एक बार फिर बोरवेल जैसी जगहों पर सुरक्षा उपायों की जरूरत को उजागर कर दिया है। पुलिस और प्रशासन हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article