देश

पन्नू की एक और गीदड़ भभकी, अब CM भगवंत मान, DGP की हत्या की दी धमकी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2024, 04:03 PM IST

Gurpatwant Singh Pannun: पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की नागरिकता है। रिपोर्टों की मानें तो अभी वह अमेरिका में कहीं छिपा हुआ है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खालिस्तानी आतंकियों और उनकी संपत्तियों पर शिकंजा कसे जाने बाद पन्नू तिलमिला गया है।

Image

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर दी धमकी।

Gurpatwant Singh Pannun: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर गीदड़ भभकी दी है। इस बार उसने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव की हत्या की धमकी दी है। पन्नू ने कहा है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर वह इन दोनों की हत्या कराएगा। इस खालिस्तानी आतंकी ने पंजाब के गैंगस्टरों को एकजुट होकर 26 जनवरी के दिन आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पर हमला करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री एवं डीजीपी पर हमला करने की पन्नू की यह ताजा धमकी है।

अमेरिका में कहीं छिपा है पन्नू

पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की नागरिकता है। रिपोर्टों की मानें तो अभी वह अमेरिका में कहीं छिपा हुआ है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खालिस्तानी आतंकियों और उनकी संपत्तियों पर शिकंजा कसे जाने बाद पन्नू तिलमिला गया है। वह आए दिन धमकी दे रहा है। कभी वह हवाई प्लेन को बम से उड़ाने और कभी संसद पर हमले की धमकी देता है। कुछ समय पहले एक वीडियो जारी कर उसने कहा कि वह 13 दिसंबर को संसद पर हमला करेगा। इससे पहले उसने 19 नवंबर को एयर इंडिया की यात्रियों को निशाना बनाने की धमकी दी।

पंजाब में खालिस्तान की मांग करता है पन्नू

पन्नू अमेरिका में खुद को एक्टिविस्ट एवं वकील बताता है। वह 'सिख फॉर जस्टिस' नाम से संस्था चलाता है। भारत विरोधी गतिविधियों के लिए सरकार इस पर प्रतिबंध और पन्नू को आतंकवादी घोषित कर चुकी है। पन्नू पंजाब में अलगाववाद को बढ़ाते हुए खालिस्तान की मांग करता है।

पन्नू की हत्या की साजिश का मामला

इस बीच, अमेरिका ने अपने यहां पन्नू की हत्या की साजिश का मामला भी भारत के साथ उठाया है। अमेरिका का दावा है कि उसने अपनी धरती पर पन्नू की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ किया। आरोप है कि इस साजिश में एक भारतीय एजेंट शामिल है। अमरिका के डीईए विभाग ने अपनी चार्जशीट में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता का जिक्र किया है। निखिल इस समय चेक रिपब्लिक की जेल में बंद है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article